....कर्म की बाती,ज्ञान का घृत हो,प्रीति के दीप जलाओ...
हम्पी-बादामी यात्रा वृत्त ..भाग २ ..अनेगुंडी.....पम्पापुर या पम्पाक्षेत्र
 |
| हरा भरा पम्पाक्षेत्र |
 |
तुंगभद्रा के दूसरे तट से अनेगुंडी ग्राम
|
२२-१२-१३ को हम लोग कार द्वारा बेंगलोर
से तुमकुर, चित्रदुर्ग, होसपेट होते हुए सीधे तुंगभद्रा नदी के पार कोपल जिले के
गंगावथी तालुका पहुंचे जहां होटल सर्वेश में अपना सामान रखकर फ्रेश होकर तुरंत ही कार
से अनेगुंडी भ्रमण के लिए चल पड़े | गंगावथी-अनेगुंडी-सानापुर रोड पर ही विभिन्न मंदिर
व पम्पासर आदि स्थित हैं|
नग्न शिलाखंडों ( बोल्डरों) के पर्वत
शिखरों से घिरा हुआ अनेगुंडी अर्थात वानरों का ग्राम प्राचीन पम्पाक्षेत्र व वानरराज बाली-सुग्रीव
की राजधानी किष्किन्धा है जो पृथ्वी का सबसे प्राचीन स्थल है | जिसे भूदेवी का
मातृस्थल कहा जाता है ...पृथ्वी की उम्र के बराबर ही यह ४ अरब वर्ष पुराना स्थल
है| जहां मानव ने सर्वप्रथम अपने कदम पृथ्वी पर रखे | जिसका रामायण में सौन्दर्यमय
हरे-भरे क्षेत्र के रूप में वर्णन है |
 |
| शबरी आश्रम से शबरी गुहा के अन्दर का रास्ता |
 |
| प्राचीन पुल से ऋष्यमूक पर्वत |
 |
| ऋष्यमूक पर्वत व चक्रतीर्थ |
 |
| सुग्रीव गुफा |
 |
| पम्पासर -शिवमंदिर में पम्पा देवी की मूर्ति |
 |
| दुर्गा मंदिर, बाली दुर्ग एवं अनेगुंडी फोर्ट |
 |
| सुग्रीव गुहा --जहाँ राम-सुग्रीव मित्रता हुई |
 |
| हनुमान जी का जन्म-स्थल आंजनेय पर्वत |
 |
| आराध्य- तुंगभद्रा का स्पर्श |
 |
| गगन महल पर निर्विकार रीना |
 |
| पम्पासर पर लक्ष्मी मंदिर व शबरी आश्रम |
दुर्गा मंदिर ...समीप ही सुन्दर दुर्गा-मंदिर है जो बाली के पाषाण-दुर्ग
एवं विजयनगर की सर्वप्रथम राजधानी के समय
के अनेगुंडी फोर्ट का एक द्वार है | समीप ही बाली व सुग्रीव हिल्स भी हैं | दुर्ग
पर होने के कारण यहाँ स्थित देवी को दुर्गा कहा गया | विजयनगर के सम्राट इसी मंदिर
में पूजा एवं पम्पासर में स्नान व लक्ष्मी मंदिर दर्शन के बाद युद्ध हेतु प्रयाण
किया करते थे |...चित्र ५-८ ..
अंजनी हिल.... काफी ऊंचाई पर स्थित पर्वत पर यह हनुमान जी
का जन्मस्थल है जहां माता अन्जनी देवी का मंदिर है | समीप की पहाडियों पर पाषाण
काल के शैल-चित्र एवं आवास गुहायें हैं चित्र ...९..१०
ऋष्यमूक पर्वत---तुगभद्रा ऋष्यमूक पर्वत को घेरा बना कर बहती है इस घेरे
को चक्रतीर्थ भी कहा जाता है| इसी पर्वत पर बाली द्वारा निष्कासित सुग्रीव का
आश्रय स्थल था जहां राम –हनुमान मिलन व सुग्रीव से मित्रता हुई थी एवं बाली का वध
|