ब्लॉग आर्काइव

डा श्याम गुप्त का ब्लोग...

मेरी फ़ोटो
Lucknow, UP, India
एक चिकित्सक, शल्य-चिकित्सक जो हिन्दी हिन्दू हिन्दुस्तान व उसकी संस्कृति-सभ्यता के पुनुरुत्थान व समुत्थान को समर्पित है व हिन्दी एवम हिन्दी साहित्य की शुद्धता, सरलता, जन-सम्प्रेषणीयता के साथ कविता को जन-जन के निकट व जन को कविता के निकट लाने को ध्येयबद्ध है क्योंकि साहित्य ही व्यक्ति, समाज, देश राष्ट्र को तथा मानवता को सही राह दिखाने में समर्थ है, आज विश्व के समस्त द्वन्द्वों का मूल कारण मनुष्य का साहित्य से दूर होजाना ही है.... मेरी तेरह पुस्तकें प्रकाशित हैं... काव्य-दूत,काव्य-मुक्तामृत,;काव्य-निर्झरिणी, सृष्टि ( on creation of earth, life and god),प्रेम-महाकाव्य ,on various forms of love as whole. शूर्पणखा काव्य उपन्यास, इन्द्रधनुष उपन्यास एवं अगीत साहित्य दर्पण (-अगीत विधा का छंद-विधान ), ब्रज बांसुरी ( ब्रज भाषा काव्य संग्रह), कुछ शायरी की बात होजाए ( ग़ज़ल, नज़्म, कतए , रुबाई, शेर का संग्रह), अगीत त्रयी ( अगीत विधा के तीन महारथी ), तुम तुम और तुम ( श्रृगार व प्रेम गीत संग्रह ), ईशोपनिषद का काव्यभावानुवाद .. my blogs-- 1.the world of my thoughts श्याम स्मृति... 2.drsbg.wordpres.com, 3.साहित्य श्याम 4.विजानाति-विजानाति-विज्ञान ५ हिन्दी हिन्दू हिन्दुस्तान ६ अगीतायन ७ छिद्रान्वेषी ---फेसबुक -डाश्याम गुप्त

शनिवार, 17 नवंबर 2012

श्याम स्मृति-९ ----एषणा .... डा श्याम गुप्त ....

                                ....कर्म की बाती,ज्ञान का घृत हो,प्रीति के दीप जलाओ...

             एषणा---- है इच्छा को कार्य रूप देने का प्रयास। जहां इच्छा है और इच्छा के अनुसार काम करने की चेष्टा है, उसको कहते हैं एषणा।  दुनिया में जो कुछ भी है वह एषणा से ही उत्पन्न  है। परमात्मा की एषणा से दुनिया की उत्पत्ति हुई है। 
               वित्तेषणा--अर्थात धन  श्री  समृद्धि प्राप्ति की इच्छा,   लोकेषणा- अर्थात पद, प्रतिष्ठा, मान-सम्मान की इच्छा    व  पुत्रेषणा- अर्थात पुत्र, पुत्री संतान, पत्नी, खानदान  आदि समस्त रिश्तों व उन पर  प्रभाव की इच्छा ....... तीन प्रमुख सांसारिक एषणायें हैं जो व्यक्ति को माया बंधन में लिप्त करती हैं |

3 टिप्‍पणियां:

shyam gupta ने कहा…

धन्यवाद रविकर ....आभार

प्रवीण पाण्डेय ने कहा…

सृष्टि का प्रारम्भ..

shyam gupta ने कहा…

धन्यवाद पांडे जी....