ब्लॉग आर्काइव

डा श्याम गुप्त का ब्लोग...

मेरी फ़ोटो
Lucknow, UP, India
एक चिकित्सक, शल्य-चिकित्सक जो हिन्दी हिन्दू हिन्दुस्तान व उसकी संस्कृति-सभ्यता के पुनुरुत्थान व समुत्थान को समर्पित है व हिन्दी एवम हिन्दी साहित्य की शुद्धता, सरलता, जन-सम्प्रेषणीयता के साथ कविता को जन-जन के निकट व जन को कविता के निकट लाने को ध्येयबद्ध है क्योंकि साहित्य ही व्यक्ति, समाज, देश राष्ट्र को तथा मानवता को सही राह दिखाने में समर्थ है, आज विश्व के समस्त द्वन्द्वों का मूल कारण मनुष्य का साहित्य से दूर होजाना ही है.... मेरी तेरह पुस्तकें प्रकाशित हैं... काव्य-दूत,काव्य-मुक्तामृत,;काव्य-निर्झरिणी, सृष्टि ( on creation of earth, life and god),प्रेम-महाकाव्य ,on various forms of love as whole. शूर्पणखा काव्य उपन्यास, इन्द्रधनुष उपन्यास एवं अगीत साहित्य दर्पण (-अगीत विधा का छंद-विधान ), ब्रज बांसुरी ( ब्रज भाषा काव्य संग्रह), कुछ शायरी की बात होजाए ( ग़ज़ल, नज़्म, कतए , रुबाई, शेर का संग्रह), अगीत त्रयी ( अगीत विधा के तीन महारथी ), तुम तुम और तुम ( श्रृगार व प्रेम गीत संग्रह ), ईशोपनिषद का काव्यभावानुवाद .. my blogs-- 1.the world of my thoughts श्याम स्मृति... 2.drsbg.wordpres.com, 3.साहित्य श्याम 4.विजानाति-विजानाति-विज्ञान ५ हिन्दी हिन्दू हिन्दुस्तान ६ अगीतायन ७ छिद्रान्वेषी ---फेसबुक -डाश्याम गुप्त

बुधवार, 22 जनवरी 2014

केशव सेवा संस्थान, बैंगलोर का वार्षिक चिल्ड्रेन फेस्ट ..बाल संगम .....डा श्याम गुप्त


                                     

                                    केशव सेवा संस्थान, बैंगलोर का वार्षिक चिल्ड्रेन फेस्ट ..बाल संगम ..

                केशव सेवा संस्थान एक चेरीटेबल ट्रस्ट है जो समाज के अत्यंत निर्धन एवं दलित वर्ग जो मुख्यतः झुग्गी-झौंपडियों (स्लम्स ) में रहते हैं, को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने हेतु कार्य रत है | संस्थान  प्रत्येक वर्ष बाल-खेल-कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ' बाल संगम' का आयोजन करता है जिसमें ये निर्धन बच्चे स्पोर्ट्स, योग,संगीत , नृत्य, नाटिकाएं आदि से अपना कौशल प्रदर्शित करते हैं|
    इस वर्ष दिनांक १८-१९.१.२०१४ का  दो दिवसीय कार्यक्रम गवर्नमेंट कालेज के आर पुरम, बंगलौर मे मैदान में आयोजित हुआ जिसमें बच्चों ने विभिन्न स्टाल सजाये, खेल-कूद, भजन, पपेट शो...आर्ट्स, क्राफ्ट, विज्ञान,व चिकित्सकीय पौधों की एक्जीविशन आदि विविध कार्यक्रम हुए | हम लोग प्रेस्टिज शान्ति निकेतन के आमंत्रित  रेजीडेट्स... मैं ..उप्र लखनऊ से  डा श्याम गुप्त,  दिल्ली के विवेक अरोरा,  हरियाणा के श्री सिगला, नोएडा के ओपी गुप्ता, शामली के आर एस एस के सदस्य  श्री देवराज जी पुरस्कार वितरण कार्यक्रम  में सम्मिलित हुए|
           समापन समारोह  श्रीमती सरोजा नायडू की अध्यक्षता में  हुआ |


           बच्चों ने वन्दना ...विविध गायन..वादन..नृत्य एवं नाटिकाएं प्रस्तुत कीं| अध्यक्ष के आशीर्वाद वक्तव्य के उपरांत पुरस्कार वितरण किया गया|
मंचस्थ आसीन विद्वतजन
देश मेरा

माम कन्नाडिगा




 कन्नड़ गीत-प्रस्तुति
नाटिका---भिखारी व विवेकानंद  वार्ताद्वारा भिखारी - ह्रदय परिवर्तन  का प्रसिद्द प्रकरण
स्टाफ एवं पुरस्कृत बच्चे
पेंटिंग प्रतियोगिता
व्यायाम

विजिटर्स -आगे शान्तिनिकेतन निवासी अरोराजी, ओपी गुप्ता, देवराज जी, सिंगला जी







2 टिप्‍पणियां:

प्रवीण पाण्डेय ने कहा…

बहुत सुन्दर और प्रेरक कार्यक्रम।

shyam gupta ने कहा…

धन्यवाद पांडे जी.....