ब्लॉग आर्काइव

डा श्याम गुप्त का ब्लोग...

मेरी फ़ोटो
Lucknow, UP, India
एक चिकित्सक, शल्य-चिकित्सक जो हिन्दी हिन्दू हिन्दुस्तान व उसकी संस्कृति-सभ्यता के पुनुरुत्थान व समुत्थान को समर्पित है व हिन्दी एवम हिन्दी साहित्य की शुद्धता, सरलता, जन-सम्प्रेषणीयता के साथ कविता को जन-जन के निकट व जन को कविता के निकट लाने को ध्येयबद्ध है क्योंकि साहित्य ही व्यक्ति, समाज, देश राष्ट्र को तथा मानवता को सही राह दिखाने में समर्थ है, आज विश्व के समस्त द्वन्द्वों का मूल कारण मनुष्य का साहित्य से दूर होजाना ही है.... मेरी तेरह पुस्तकें प्रकाशित हैं... काव्य-दूत,काव्य-मुक्तामृत,;काव्य-निर्झरिणी, सृष्टि ( on creation of earth, life and god),प्रेम-महाकाव्य ,on various forms of love as whole. शूर्पणखा काव्य उपन्यास, इन्द्रधनुष उपन्यास एवं अगीत साहित्य दर्पण (-अगीत विधा का छंद-विधान ), ब्रज बांसुरी ( ब्रज भाषा काव्य संग्रह), कुछ शायरी की बात होजाए ( ग़ज़ल, नज़्म, कतए , रुबाई, शेर का संग्रह), अगीत त्रयी ( अगीत विधा के तीन महारथी ), तुम तुम और तुम ( श्रृगार व प्रेम गीत संग्रह ), ईशोपनिषद का काव्यभावानुवाद .. my blogs-- 1.the world of my thoughts श्याम स्मृति... 2.drsbg.wordpres.com, 3.साहित्य श्याम 4.विजानाति-विजानाति-विज्ञान ५ हिन्दी हिन्दू हिन्दुस्तान ६ अगीतायन ७ छिद्रान्वेषी ---फेसबुक -डाश्याम गुप्त

गुरुवार, 27 फ़रवरी 2014

सृष्टि, व्याप्ति एवं विनाश के देव शिव......

                                     ....कर्म की बाती,ज्ञान का घृत हो,प्रीति के दीप जलाओ...



सृष्टि, व्याप्ति एवं विनाश के देव शिव ...सृष्टि का मूल तत्व-शिव तत्व एवं शिवलिंग....

                सृष्टि के प्रारंभ में जब ब्रह्माजी द्वारा रची गई मानसिक सृष्टि विस्तार न पा सकी, उसी समय आकाशवाणी हुई ब्रह्मन्! अब मैथुनी सृष्टि करो। आकाशवाणी सुनकर ब्रह्माजी ने मैथुनी सृष्टि रचने का निश्चय तो कर लिया, किंतु उस समय तक नारियों की उत्पत्ति न होने के कारण वे अपने निश्चय में सफल नहीं हो सके। परमेश्वर शिव की कृपा के बिना मैथुनी सृष्टि नहीं हो सकती अतः ब्रह्मा उन्हें प्रसन्न करने के लिए कठोर तप करने लगे। उनके तीव्र तप से प्रसन्न होकर भगवान उमा-महेश्वर ने उन्हें अर्द्धनारीश्वर रूप में दर्शन दिया। महेश्वर शिव ने कहा-पुत्र ब्रह्मा ! मैं परम प्रसन्न हूं। ऐसा कहकर शिवजी ने अपने शरीर के आधे भाग से उमा देवी को अलग कर दिया। ब्रह्मा ने कहा.-एक उचित सृष्टि निर्मित करने में अब तक मैं असफल रहा हूं। मैं अब स्त्री-पुरुष के समागम से मैं प्रजाओं को उत्पन्न कर सृष्टि का विस्तार करना चाहता हूं। परमेश्वरी शिवा ने अपनी भौंहों के मध्य भाग से अपने ही समान कांतिमती एक शक्ति प्रकट की। सृष्टि निर्माण के लिए शिव की वह शक्ति ब्रह्माजी की प्रार्थना के अनुसार दक्षकी पुत्री हो गई। देवी शिवा महादेव जी के शरीर में प्रविष्ट हो गईं, यही अर्द्धनारीश्वर शिव का रहस्य है और इसी से आगे सृष्टि का संचालन हो पाया, जिसके नियामक शिवशक्ति ही हैं।
      वेदों उपनिषदों  तथा दर्शनों में सृष्टि का प्रारम्भ 'शब्द ब्रह्म' से माना जाता रहा है। उस ब्रह्म का न कोई आकार है और न कोई रूप। उसी 'शब्द ब्रह्म' का प्रतीक चिह्न साकार रूप में 'शिवलिंग' है। यह शिव अव्यक्त भी है और अनेक रूपों में प्रकट भी होता है।
       भारतीय मनीषियों ने भगवान के तीन रूपों- 'व्यक्त', 'अव्यक्त' और 'व्यक्ताव्यक्त' का जगह-जगह उल्लेख किया है। 'लिंग पुराण' में शिव के तीन स्वरूपों में व्यक्त किया है-
        एकेनैव हृतं विश्वं व्याप्त त्वेवं शिवेन तु।
        अलिंग चैव लिंगं च लिंगालिंगानि मूर्तय:॥ (लिंग पुराण 1/2/7) .....  अर्थात् शिव के तीन रूपों में से एक के द्वारा सृष्टि (विश्व) का संहार हुआ और उस शिव के द्वारा ही यह व्याप्त है। उस शिव की अलिंग, लिंग और लिगांलिंग तीन मूर्तियां हैं।
       भारत में शिवलिंग पूजा की परंपरा आदिकाल से ही है। पर लिंग पूजा की परंपरा सिर्फ भारत में ही नहीं है, बल्कि दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में आरंभ से ही इसका चलन । यूनान में इस देवता को 'फल्लुस' ( जिससे अन्ग्रेज़ी में फ़ैलस = शिश्न बना )तथा रोम में 'प्रियेपस' कहा जाता था। 'फल्लुस' शब्द (टाड का राजस्थान, खंड प्रथम, पृष्ठ 603) संस्कृत के 'फलेश' शब्द का ही अपभ्रंश है, जिसका प्रयोग शीघ्र फल देने वाले 'शिव' के लिए किया जाता है। मिस्र में 'ओसिरिस' , चीन में 'हुवेड् हिफुह' था। सीरिया तथा बेबीलोन में भी शिवलिंगों के होने का उल्लेख मिलता  है।
         'लिंग' का सामान्य अर्थ 'चिन्ह' होता है। इस अर्थ में लिंग पूजन, शिव के चिन्ह या प्रतीक के रूप में होता है। सवाल उठता है कि लिंग पूजन केवल शिव का ही क्यों होता है, अन्य देवताओं का क्यों नहीं? कारण यह है कि शिव को आदि शक्ति के रूप में स्वीकार किया गया है, जिसकी कोई आकृति नहीं। इस रूप में शिव निराकार है। लिंग का अर्थ ओंकार (ॐ) बताया गया है....” तस्य लिंग प्रणव” ...अतः  'लिंग' का अर्थ शिव की जननेन्द्रिय से नहीं अपितु उनके 'पहचान चिह्न' से है, जो अज्ञात तत्त्व का परिचय देता है। शिवपुराण प्रधान प्रकृति को ही लिंग रूप मानता है |  
       प्रधानं प्रकृतिश्चैति यदाहुर्लिंगयुत्तमम्।
       गन्धवर्णरसैर्हीनं शब्द स्पर्शादिवर्जितम् ॥ (लिंग पुराण 1/2/2)
       अर्थात् प्रधान प्रकृति उत्तम लिंग कही गई है जो गन्ध, वर्ण, रस, शब्द और स्पर्श से तटस्थ या वर्जित है। 'लिंग पुराण' में लिंग का अर्थ ओंकार ॐ) बताया गया है।

       शिवलिंग की आकृति ----भारतीय धर्मग्रंथों के अनुसार यह संपूर्ण ब्रह्मांड मूल रूप में 
 केवल अंडाकार ज्योतिपुंज ( आधुनिक विज्ञान के बिगबेंग का महापिन्ड-नीहारिका के स्वरुप की
भांति )  के रूप में था। इसी ज्योतिपुंज को आदिशक्ति (या शिव) भी कहा जा सकता है, जो
बाद में बिखरकर अनेक ग्रहों और उपग्रहों में बदल गई।( आधुनिक विज्ञान के अनुसार --समस्त



शिव का नृत्य व सप्त मातृकाएं
सौरमंडल महा-नेब्यूला के बिगबैंग द्वारा बिखरने से बना है |) वैदिक विज्ञान--'एकोहम् बहुस्यामि' का भी यही साकार रूप और प्रमाण है। इस स्थिति में मूल अंडाकार ज्योतिपुंज..    अग्निशिखा भी अंडाकार रूप होती है अतः ज्योतिर्लिंग..कहा गया तथा दीपक की लौ भी सहज प्रतीक रूप में वही आकृति बनती है  जिसकी हम लिंग रूप में पूजा करते हैं। संपूर्ण ब्रह्मांड की आकृति निश्चित ही शिवलिंग की आकृति से मिलती-जुलती है इस तरह शिवलिंग का पूजन, वस्तुत: आदिशक्ति का और वर्तमान ब्रह्मांड का पूजन है।

          शिव के 'अर्द्धनारीश्वर' स्वरूप से जिस मैथुनी-सृष्टि का जन्म हुआ, जो तत्व-विज्ञान के अर्थ में विश्वसंतुलन व्यवस्था में जो हमें सर्वत्र दिखाई देती है शिवतत्व के भी संतुलन हेतु योनि-तत्व की कल्पना की गयी जो बाद में भौतिक जगत में लिंग-योनि पूजा का आधार बनी | उसे ही जनसाधारण को समझाने के लिए लिंग और योनि के इस प्रतीक चिह्न को सृष्टि के प्रारम्भ में प्रचारित किया गया |
      भाव यही है कि शिव अव्यक्त लिंग (बीज) के रूप में इस सृष्टि के पूर्व में स्थित हैं। वही अव्यक्त लिंग पुन: व्यक्त लिंग के रूप में प्रकट होता है। जिस प्रकार ब्रह्म को पूरी तरह न समझ पाने के कारण 'नेति-नेति' कहा जाता है, उसी प्रकार यह शिव व्यक्त भी है और अव्यक्त भी। वस्तुत: सामान्य व्यक्ति को अव्यक्त ब्रह्म (निर्गुण) की शिक्षा देना जब दुष्कर जान पड़ता है, तब व्यक्त मूर्ति की कल्पना की जाती है। शिवलिंग वही व्यक्त मूर्ति है। यह शिव का परिचय चिह्न है।
 

बुधवार, 26 फ़रवरी 2014

आमंत्रण--अखिल भारतीय अगीत परिषद् का साहित्यकार दिवस एवं साहित्यकार सम्मलेन ..डा श्याम गुप्त...

                                

                                       ....कर्म की बाती,ज्ञान का घृत हो,प्रीति के दीप जलाओ...

                      अखिल भारतीय अगीत परिषद् का साहित्यकार दिवस एवं साहित्यकार सम्मलेन ..०१-३-२०१४  रविवार सायंकाल ५ बजे  स्थानीय गांधी भवन संग्रहालय , लखनऊ  के सभागार में आयोजित किया जा रहा है ...आप सभी आमंत्रित हैं......


गुरुवार, 20 फ़रवरी 2014

श्रुतियों व पुराण-कथाओं में वैज्ञानिक तथ्य .-- अंक-३ ..वायुयान का निर्माण ------ ...डा श्याम गुप्त ...



         श्रुतियों व पुराण-कथाओं में भक्ति-पक्ष के साथ व्यवहारिक-वैज्ञानिक तथ्य --अंक-३
                

         श्रुतियों व पुराणों एवं अन्य भारतीय शास्त्रों में जो कथाएं भक्ति भाव से परिपूर्ण व अतिरंजित लगती हैं उनके मूल में वस्तुतः वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक पक्ष निहित है परन्तु वे भारतीय जीवन-दर्शन के मूल वैदिक सूत्र ...’ईशावास्यम इदं सर्वं.....’ के आधार पर सब कुछ ईश्वर को याद करते हुए, उसी को समर्पित करते हुए, उसी के आप न्यासी हैं यह समझते हुए ही करना चाहिए .....की भाव-भूमि पर सांकेतिक व उदाहरण रूप में काव्यात्मकता के साथ वर्णित हैं, ताकि विज्ञजन,सर्वजन व सामान्य जन सभी उन्हें जीवन–व्यवस्था का अंग मानकर उन्हें व्यवहार में लायें |...... स्पष्ट करने हेतु..... कुछ उदाहरण एवं उनका वैज्ञानिक पक्ष यहाँ क्रमिक रूप में प्रस्तुत किया जायगा.... अंक ३.... वायुयान का निर्माण ------


                         वायुयान का निर्माण ------
         मन्त्र  “ क्रडिं व शर्धो मारुतमनर्वाणं रथे शुभम।..... कण्वा अभिप्रगात।।
         ---- अर्थात क्रीडायें व विभिन्न साधन रूप मरुतो ! तुम कण्व हो, अर्थात शब्द करने वाले हो, तुम्हारे बल से रथ (विमान) चलते हैं इनका कोइ प्रतिरोध नहीं कर सकता | तुम्हारे शब्द से (मन की शक्ति से) चालित विमान अत्यंत प्रभावी हैं उनका कोइ मुकाबला नहीं कर सकता |

         जल, थल व वायु में गतिमान अश्विनी द्वय का विमान ----  
   “ युवमेत चक्रथु: सिन्धुव प्लव आत्मन्ते दक्षिण तौरमाय
    यन देव मासा निरुहथुसुवप्तनी पेनथकम क्षोद: कं...”.  (ऋग्वेद 1, 182, 5)
  
 -----(हे  आश्विन कुमारो !) आपके द्वारा निर्मित आसमान में पक्षी की भाँति उड़नेवाली, उसी प्रकार स्थल व सागर में समान रूप से स्वचालित रूप से गमनीय नौका पर आरूढ़ होकर आपने आकाशमार्ग से आकर दक्षिण महासागर में डूबते हुए (तुग्र पुत्र भुज्यु ) को बचाया |
  ----- ऋग्वेद मे अश्विनी कुमारों के सूक्तों मे स्थान -स्थान पर विमानों का वर्णन आया है। वस्तुतः देववैद्य व विश्व-चिकित्सक अश्विनी द्वय का यह विमान एक वायु, जल, थल में चालित रोगी व चिकित्सक - वाहन (एम्बुलेंस ) था |
       पुष्पक-विमान----
         ‘तत् पुष्पकं कामगमं विमान मयस्थितं भूधर संनिकाशम्।
         दृष्टा तथा विस्मयमाजगाम राम’ सौमित्ररूदए सत्त
                                       -वाल्मीकि रामायण,
          विश्वकर्मा द्वारा यह रचित विमान मन के समान वेग वाला था। वह सर्वत्र जा सकता था, उसकी गति कहीं रुकती नहीं थी। इस विमान को देखकर भगवान श्रीराम व लक्ष्मण को बड़ा विस्मय हुआ।
      नानोपाकरणैर्युक्तं भास्वतं पुष्पक विदु:।
      पुष्पंक तु समारुह्म परिचकाम मेदिनीम।
           शिल्पा संहिता मे विश्वकर्मा द्वारा निर्मित विभिन्न यन्त्रों से सज्जित भाप के योग से चलने वाला यह पुष्पक विमान पृथ्वी के चक्कर लगाने मे समर्थ था।


        शाल्व का विमान ...सौभ ...
       महाभारत के एक प्रसंग में...शाल्व ने भगवान शिव से कहा.... "हे प्रभो! आप मुझे एक ऐसा विमान दीजिये जो देवता, असुर, मनुष्य, नाग, गंधर्व और राक्षसों द्वारा तोड़ा न जा सके, जहां मेरे मन में जाने की इच्छा हो वह चला जाय और यदुवंशियों के लिए अति भयंकर हो।" 
     शिवजी ने मय दानव को सौभ नामक लोहे का विमान बनाने का आदेश दिया और उसे शाल्व को दे दिया। वह विमान क्या एक नगर ही था। वह इतना अंधकारमय था कि उसे देखना अथवा पकड़ना कठिन था ( अदृश्य होने की क्षमता थी )। चलाने वाला उसे जहां ले जाना चाहता, वहीं वह उसके इच्छा करते ही चला जाता।
     शाल्व ने यह विमान प्राप्त करके द्वारका पर चढ़ाई कर दी, शाल्व ने विमान में बैठ कर अस्त्रों की वर्षा शुरू कर दी। द्वारिकावासी उसके इस आक्रमण से घबरा उठे। श्री कृष्ण की अनुपस्थिति में कृष्ण पुत्र प्रद्युम्न ने सत्ताइस दिनों के इस युद्ध में शाल्व की सेना को नष्ट कर दिया था। युद्ध की सूचना प्राप्ति पर श्रीकृष्ण ने बलराम के साथ  स्वयं द्वारिका आकर सौभ विमान सहित शाल्व का विनाश किया |
----- भारद्वाज संहिता में विविध प्रकार के विमानों के निर्माणकी अभियांत्रिक विधियां वर्णित हैं|
     सोमयान :- भागवत के स्कन्ध 10 मे वर्णन मिलता है। प्राचीन साहित्य मे अनेक प्रकार के विमानों के वर्णन है। विमान को रथ भी कहा जाता है। वस्तुत: स्थल,जल,तथा नभ तीनों स्थानों पर चलने वाले यानों को रथ कहा गया है।
भारद्वाज रचित यन्त्र सर्वस्व के वैमानिक प्रकरण मे विमान के ३२ रहस्यों का वर्णन मिलता है उनसे विमान से मारक ध्रूम्र फेंक कर शत्रु विमान को नष्ट करना विमान अदृश्य कर देना ,शत्रु की स्मृति नष्ट कर देना दूसरे विमान में बैठे शत्रु की वार्ता सुन लेना जैसे रहस्यों का वर्णन है।
विधुत रथ पनडुब्बी तथा अन्तरिक्ष यान का वर्णन भी मिलता है।
शकत्युद्रमो भूतवाहो धूमयानश्श्सिखोदगम:।
अंशुवाहहस्तारामुखो मणिवाहो मरुत्सख: इत्यष्टकाधिकरणे वर्गाण्युक्तानि शास्त्रत॥
              अर्थात बिजली से चलने वाला अग्रि जल,वायु आदि भूतों से चलने वाला वाष्प से चलने वाला पंचशिखी के तेल से चलने वाला सूर्य की किरणों से चुम्बक मणिवाह (सूर्यकान्त चन्द्रकान्त मणि से ) केवल वायु से चलने वाला इस प्रकार आठ प्रकार की शक्तियोंसे विमान चलते थे। 
        अतिसूक्ष्म विज्ञानयुक्त यन्त्र को मणि कहा जाता है। मणिवाह शक्ति सूर्यकान्त तथा चन्द्रकान्त मणियों द्वारा संचालित होती थी। वह इन दोनों की किरण शक्तियों को आबद्ध कर तैयार की जाती थी। इसी प्रकार उल्कारस भी एक अद्द्रुत शक्ति थी। शक्तियां आकाश स्थित इन्द्र मरुत, चन्द्र, किरणों से सम्बन्धित थी।
        
गरुड विमान:- विष्णु के वाहन गरुड है। परन्तु यह गरुड कोई पक्षी नही था। बल्कि श्येन की आकृति का विशिष्ट प्रकार का विमान था।
आ वां अशिवना श्येनपत्व: सुमृलीक: स्ववां यात्वर्वाड।
 ------अर्थात श्येन (गरुड) पक्षी के तुल्य वह आकाश मे उडे॥

      यह विमान विष्णु के पास था विष्णु तथा विश्वकर्मा समकालीन थे। इसके निर्माता विश्वकर्मा जी थे।
    मयूर विमान:- चिन्तामणि नाम के ग्रन्थ मे मयूर की आकृति के विमान का वर्णन मिलता  है। संस्कृत मे वि का अर्थ पक्षी तथा मान अर्थ अनुरुप है अत: विमान का अर्थ पक्षी के सदृश होता है।
     
     कामगं विमान:- भागवत पुराण मे इसकी आश्व्चर्य्जनक विशेषता इन शब्दों में बताई है-     
       क्कचिद भूमौ क्क्चिदव्योम्नि गिरिश्रृअगे जले क्क्चित।
-----अर्थात यह विमान कभी भूमि पर कभी आकाश मे कभी जल मे तथा कभी पर्वतों की चोटी पर चल सकता है।

      शातकुम्भ विमान:- ब्रह्मवैवर्त पुराण मे सौचक्रो से युक्त शातकुम्भ नामक रथ का वर्णन मिलता है।
      वैहायस विमान:- भागवत मे मय निर्मित सामरिक विमान का वर्णन मिलता है। इसमे सब प्रकार की युद्ध सामग्री भरी हुई होती थी। तथा यह अदृश्य हो सकता था। इस पर चढ कर बलि युद्ध करने को गये ।
     मरुतों के विमान ---अंतरिक्ष से संचार करनेवाले आकाशयान उनके पास थे।
          हे मरुतो! तुम अंतरिक्ष से हमारे पास आओ। (ऋ. 5।53।8)
      आप मनुष्य हैं पर आपकी स्तुति करनेवाला अमर होता है। आप रुद्र के मनुष्य रूपी पुत्र हैं। (ऋ. 1।38।4, 1।64।2)।
        इस तरह वेद में मरुतों का वर्णन "सैनिकीय गण" के रूप में किया गया है। ये मरुत मानव थे। मरुतों का रथ बिना घोड़ों के भी चलनेवाला था। किसी पशु पक्षी के जोतने के बिना वह चलता था।
  मन्त्र  “ क्रडिं व शर्धो मारुतमनर्वाणं रथे शुभम।.....    कण्वा अभिप्रगात।।
         ---- अर्थात क्रीडायें व विभिन्न साधन रूप मरुतो ! तुम कण्व हो, अर्थात शब्द करने वाले हो, तुम्हारे बल से रथ (विमान) चलते हैं इनका कोइ प्रतिरोध नहीं कर सकता | तुम्हारे शब्द से (मन की शक्ति से) चालित विमान अत्यंत प्रभावी हैं उनका कोइ मुकाबला नहीं कर सकता |
ऋग्वेद में वर्णन है -----हे मरुतो! तुम्हारा रथ (अन्:-एन:) निर्दोष है, (अन्-अश्व:) इसमें घोड़े नहीं जोते जाते, तथापि वह (अजति) चलता है। वह रथ (अ-रथी:) रथी बिना भी चलता है। (अन्-अवस:) रक्षक की जिसको जरूरत नहीं है, (अन् अभीशु:) लगाम भी नहीं है, ऐसा तुम्हारा रथ (रजस्तू:) धूलि उड़ाता हुआ (रोदसी पथ्या) आकाश मार्ग से (साधन् याति) अपना अभीष्ट सिद्ध करता हुआ जाता है।"
मरुतों के चार प्रकार के रथ थे--
(1) अश्व रथ,
(2) हरिणियों से चलनेवाला रथ,
(3) अनश्व रथ अर्थात् घोड़े के बिना वेग से चलनेवाला रथ,
(4) आसमान में (रोदसी) उड़नेवाला रथ अर्थात् वायुयान (ऋ. 6।66।7)
 
                     ---क्रमश्.अंक -४..