ब्लॉग आर्काइव

डा श्याम गुप्त का ब्लोग...

मेरी फ़ोटो
Lucknow, UP, India
एक चिकित्सक, शल्य-चिकित्सक जो हिन्दी हिन्दू हिन्दुस्तान व उसकी संस्कृति-सभ्यता के पुनुरुत्थान व समुत्थान को समर्पित है व हिन्दी एवम हिन्दी साहित्य की शुद्धता, सरलता, जन-सम्प्रेषणीयता के साथ कविता को जन-जन के निकट व जन को कविता के निकट लाने को ध्येयबद्ध है क्योंकि साहित्य ही व्यक्ति, समाज, देश राष्ट्र को तथा मानवता को सही राह दिखाने में समर्थ है, आज विश्व के समस्त द्वन्द्वों का मूल कारण मनुष्य का साहित्य से दूर होजाना ही है.... मेरी तेरह पुस्तकें प्रकाशित हैं... काव्य-दूत,काव्य-मुक्तामृत,;काव्य-निर्झरिणी, सृष्टि ( on creation of earth, life and god),प्रेम-महाकाव्य ,on various forms of love as whole. शूर्पणखा काव्य उपन्यास, इन्द्रधनुष उपन्यास एवं अगीत साहित्य दर्पण (-अगीत विधा का छंद-विधान ), ब्रज बांसुरी ( ब्रज भाषा काव्य संग्रह), कुछ शायरी की बात होजाए ( ग़ज़ल, नज़्म, कतए , रुबाई, शेर का संग्रह), अगीत त्रयी ( अगीत विधा के तीन महारथी ), तुम तुम और तुम ( श्रृगार व प्रेम गीत संग्रह ), ईशोपनिषद का काव्यभावानुवाद .. my blogs-- 1.the world of my thoughts श्याम स्मृति... 2.drsbg.wordpres.com, 3.साहित्य श्याम 4.विजानाति-विजानाति-विज्ञान ५ हिन्दी हिन्दू हिन्दुस्तान ६ अगीतायन ७ छिद्रान्वेषी ---फेसबुक -डाश्याम गुप्त
गाय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गाय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 17 अगस्त 2014

वो कृष्ना है..... डा श्याम गुप्त....

                                ....कर्म की बाती,ज्ञान का घृत हो,प्रीति के दीप जलाओ...


 वो कृष्ना है.....




                वो गाय चराता है, गोमृत दुहता है...दधि खाता है...उसे माखन बहुत सुहाता है ...वह गोपाल है.....गोविन्द है.....वो कृष्ना है .......
-------गौ अर्थात गाय, ज्ञान, बुद्धि, इन्द्रियां, धरतीमाता ....अतः वह बुद्धि, ज्ञान , इन्द्रियों का, समस्त धरती का (कृषक ) पालक है –गोपाल,  वह गौ को प्रसन्नता देता है (विन्दते) गोविन्द है
..... दधि...अर्थात स्थिर बुद्धि, प्रज्ञा ...को पहचानता है...उसके अनुरूप कार्य करता है वह दधि खाता है ...
------माखन उसको सबसे प्रिय है .....माखन अर्थात गौदुग्ध को बिलो कर आलोड़ित करके प्राप्त उसका तत्व ज्ञान पर आचरण करना व संसार को देना उसे सबसे प्रिय है ..
        “सर्वोपनिषद गावो दोग्धा नन्द नन्दनं “    ...सभी उपनिषद् गायें हैं जिन्हें नन्द नंदन श्री कृष्ण ने दुहा ....गीतामृत रूपी माखन स्वयं खाया, प्रयोग किया ....संसार को प्रदान करने हेतु.....
         कर्म शब्द कृ धातु से निकला है कृ धातु का अर्थ है करना।  इस शब्द का पारिभाषिक अर्थ कर्मफल भी होता है।
      कृ से उत्पन्न कृष का अर्थ है विलेखण......आचार्यगण कहते हैं.....     ‘संसिद्धि: फल संपत्ति:’ अर्थात फल के रूप में परिणत होना ही संसिद्धि है और ‘विलेखनं हलोत्कीरणं ”
       अर्थात विलेखन शब्द का अर्थ है हल-जोतना |..जो तत्पश्चात  अन्नोत्पत्ति के कारण ..मानव जीवन के सुख-आनंद का कारण ...अतः कृष्ण का अर्थ.. कृष्णन, कर्षण, आकर्षक, आकर्षण  व आनंद स्वरूप हुआ... | ----वो कृष्ण है
            'संस्कृति'  शब्द भी ….'कृष्टि' शब्द से बना है, जिसकी व्युत्पत्ति संस्कृत की  'कृष'  धातु से मानी जाती है, जिसका अर्थ है- 'खेती करना', संवर्धन करना, बोना आदि होता है। सांकेतिक अथवा लाक्षणिक अर्थ होगा- जीवन की मिट्टी को जोतना और बोना। …..‘संस्कृति’ शब्द का अंग्रेजी पर्याय "कल्चर" शब्द ( ( कृष्टि -àकल्ट à कल्चर ) भी वही अर्थ देता है। कृषि के लिए जिस प्रकार भूमि शोधन और निर्माण की प्रक्रिया आवश्यक है, उसी प्रकार संस्कृति के लिए भी मन के संस्कार–परिष्कार की अपेक्षा होती है।





 अत: जो कर्म द्वारा मन के, समाज के परिष्करण का मार्ग प्रशस्त करता है वह कृष्ण है... |   'कृष' धातु में 'ण' प्रत्यय जोड़ कर 'कृष्ण' बना है जिसका अर्थ आकर्षक व आनंद स्वरूप कृष्ण है/
---वो कृष्ना है...कृष्ण है .....
शिव–नारद संवाद में शिव का कथन ---‘कृष्ण शब्द में कृष शब्द का अर्थ समस्त और 'न' का अर्थ मैं...आत्मा है .इसीलिये वह सर्वआत्मा परमब्रह्म कृष्ण नाम से कहे जाते हैं| कृष का अर्थ आड़े’.. और न.. का अर्थ आत्मा होने से  वे सबके आदि पुरुष हैं |"..
  -----..अर्थात   कृष का अर्थ आड़े-तिरछा और न (न:=मैं, हम...नाम  ) का अर्थ आत्मा ( आत्म ) होने से  वे सबके आदि पुरुष हैं...कृष्ण हैं| क्रिष्ट..क्लिष्ट ...टेड़े..त्रिभंगी...कृष्ण की त्रिभंगी मुद्रा का यही तत्व-अर्थ है...
             कृष्ण = क्र या कृ = करना, कार्य=कर्म …..राधो  = आराधना,  राधन, रांधना, गूंथना, शोध, नियमितता , साधना....राधा....
       गवामप ब्रजं वृधि कृणुश्व राधो अद्रिव:
       नहि त्वा रोदसी उभे ऋघायमाणमिन्वतः |...ऋग्वेद
---ब्रज में गौ – ज्ञान, सभ्यता उन्नति की वृद्धि ...कृष्ण-राधा द्वारा हुई = कर्म व साधना द्वारा की गयी शोधों से हुई ....साधना के बिना कर्म सफल कब होता है ... वो राधा है
                 राध धातु से राधा और कृष धातु से कृष्ण नाम व्युत्पन्न हुये|  राध धातु का अर्थ है संसिद्धि ( वैदिक रयि= संसार..धन, समृद्धि एवं धा = धारक )...
----ऋग्वेद-५/५२/४०९४--    में  राधो व आराधना शब्द ..शोधकार्यों के लिए प्रयुक्त किये गए हैं...यथा..
“ यमुनामयादि श्रुतमुद्राधो गव्यं म्रजे निराधो अश्वं म्रजे |”....अर्थात यमुना के किनारे गाय ..घोड़ों आदि धनों का वर्धन, वृद्धि, संशोधन  व उत्पादन आराधना सहित करें या किया जाता है |
नारद पंचरात्र में राधा का एक नाम हरा या हारा भी वर्णित है...वर्णित है | जो गौडीय वैष्णव सम्प्रदाय में प्रचलित है| अतः महामंत्र की उत्पत्ति....

हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे
हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे// ----     
     सामवेद की छान्दोग्य उपनिषद् में कथन है...
                ”स्यामक केवलं प्रपध्यये, स्वालक च्यमं प्रपध्यये स्यामक”....
  
----श्यामक अर्थात काले की सहायता से श्वेत का ज्ञान होता है (सेवा प्राप्त होती है).. तथा श्वेत की सहायता से हमें स्याम का ज्ञान होता है ( सेवा का अवसर मिलता है)....यहाँ श्याम ..कृष्ण का एवं श्वेत राधा का प्रतीक है |
      नास्ति कृष्णार्चंनम राधार्चनं बिना ......
            जय कन्हैयालाल की ...जय राधा गोविन्द की .


 

सोमवार, 27 जनवरी 2014

गाय और कृष्ण का तादाम्य ..गो व .गोपाल का निहितार्थ ....डा श्याम गुप्त...

                                       ....कर्म की बाती,ज्ञान का घृत हो,प्रीति के दीप जलाओ...



                गाय और कृष्ण का तादाम्य ..गो व .गोपाल का निहितार्थ ....
           द्रौपदी ने जब प्रथम मुलाक़ात में कृष्ण से पूछा कि तुम वास्तव में कौन हो ? कृष्ण का कथन था ‘ मैं कौन हूँ !...मैं तो एक ग्वाला हूँ ..गाय चराने वाला ...लोग मुझे गोविन्द कहते हैं |
           गोविन्द अर्थात यो विन्दते गो ..जो गौऔं को आनंद देता है...जिसे गौऔं में आनंद प्राप्त होता है, उनकी वन्दना करता है | गोपाल ...जो गायों का पालक है |
         उपनिषदों के बारे में एक कथन है ..”सर्वोपनिषद गावो दोग्धा नन्द नन्दनम “ अर्थात सारी उपनिषद् गायें हैं और उनके दुहने वाले एवं उन्हें आनंदित करने वाले नन्द नंदन गोपाल श्री कृष्ण हैं|
         वस्तुतः तात्विक अर्थ में गाय का अर्थ गाय व पृथ्वी के अतिरिक्त ज्ञान व बुद्धि भी होता है | अतः तात्विक अर्थ है कि सभी उपनिषद् ( साथ में अन्य शास्त्रों को भी लिया जा सकता है ) गो अर्थात ज्ञान का भण्डार हैं उन्हें श्रीकृष्ण ने सार रूप में दुह कर विश्व को गीता प्रदान की ..इसीलिये वे गोपाल हैं..गोविन्द हैं |
ऋग्वेद के मन्त्र ५/५२/४०९४ में कथन है....
                  गवामपि ब्रजं वृधि कृणुष्व राधो अद्रिव:
                  नहिं त्वा रोदसी उभे ऋघायमाणमिन्वंत:

     ब्रज में गौ ...अर्थात समस्त ज्ञान, सभ्यता, संस्कृति की उन्नति व वृद्धि ..राधा-कृष्ण ..दोनों के सम्मिलित सेवा, प्रयासों व विविध अन्वेषणों द्वारा हुई |


     कृ  = कर्म.., कर्तव्य, कृष्ण, सेवा  .....राधो = आराधना, साधना, राधन( रांधना,गूंथना ) राधा ...नियमित शोध..शोधन ...अर्थात कर्म व साधना द्वारा की हुए शोधों से हुई ....

तथा....”यमुनामयादि श्रुतमुद्राधो गव्यं म्रजे निराधो अश्व्यं म्रजे “.अर्थात यमुना के किनारे गाय, घोड़े आदि धनों का वर्धन (वृद्धि व उत्पादन-पालन ) आराधना सहित करें या होता है |
---अर्थात ज्ञान को कर्म एवं साधना द्वारा ही प्राप्त व उन्नत, विकिरित, प्रसारित किया जा सकता है |
             एतिहासिकता व तथ्यानुसार गोकुल वैदिक काल से ही विश्व का प्रमुख गौ ( = समस्त गोवंश एवं घोड़े आदि पालतू पशु ) का प्रजनन व वर्धन केंद्र रहा है | गोपालक समूह के प्रमुख नन्द द्वारा पालित श्रीकृष्ण अपने क्षेत्र की आर्थिक-शक्ति को मथुरा नगर व साम्राज्य को नहीं भोगने देना चाहते थे | मथुरा-गोकुल.... श्रीकृष्ण–राधा–गोकुल के गोपालकों तथा कंस के मध्य यही तो झगड़ा था ...दुग्ध वितरण व उसके अर्थशास्त्र का | देखिये एक कुण्डली छंद...

गोकुल वासी क्यों गये, अर्थशास्त्र में भूल,
माखन दुग्ध नगर चला,गांव में उडती धूल ।
गांव में उडती धूल, गोप बछडे सब भूखे,
नगर होंय सम्पन्न, खांय हम रूखे सूखे ।
गगरी देंगे तोड, श्याम’ सुनलें ब्रज वासी,
यदि मथुरा लेजायें, गोधन गोकुल वासी॥    ----ब्रज बांसुरी से ( डा श्याम गुप्त... )


सामान्य जीवन व्यवहार में ......मानव जीवन का मूल लक्ष्य क्या है ?...जीवन व्यवहार क्या व कैसे और  क्यों होना चाहिए ? इसी पर तो सिर्फ मानव का ही नहीं अपितु प्राणी, वनस्पति, जीव-जगत एवं जड़-जंगम सभी का भूत, भविष्य व वर्तमान टिका है | कर्म, धर्म, वैराग्य, संसार, ज्ञान, मोक्ष सभी कुछ इसी प्रश्न पर टिके हैं| और उत्तर जाने कितने हैं---‘कर्म किये जा फल की इच्छा मत कर’... कर्मण्येवाधिकारस्ते....परमार्थ ही जीवन है...सत्यं वद धर्मं चर...ईश्वर की राह ...आदि आदि ..
       पर क्यों ? क्योंकि आराधना, साधना, प्रसन्नता, परिश्रम से गो पालन के बिना कुछ भी नहीं किया जा सकता....बिना संस्कारित बुद्धि, ज्ञान, विवेक के साधनामय कृतित्व व कर्म के बिना जीवन लक्ष्य प्राप्त नहीं हो सकता जैसा यजुर्वेद के अध्याय ४० –ईशोपनिषद के मन्त्र ११ में निहित है...
               विद्यांचाविद्यां  च यस्तत वेदोभय सह |
              अविद्यया मृत्युं तीर्त्वा  विद्ययामृतमश्नुते ||..----अर्थात ज्ञान एवं संसार दोनों को जो व्यक्ति साथ-साथ बुद्धि व विवेक पूर्णता से साधता है वह सांसारिक ज्ञान से मृत्यु को जीत कर आध्यामिक ज्ञान से जीवन लक्ष्य...मुक्ति प्राप्त करता है |

      यही तो कृष्ण गीता में कहते हैं....
                     श्रुति विप्रतिपन्ना ते यदा स्थास्यति निश्चला|
                    समाधावचला बुद्धिस्तदा योगमवाप्स्यसि || गीता २/53....
-----  अर्थात भान्तियों से युक्त बुद्धि जब समाधि में अचल निश्चल होती है तभी साधक को योग की प्राप्ति होती है| एवं...

                
                 सर्वभूतस्थमात्मानं सर्व भूतानि चात्मनि |
                 ईक्षते योग युक्तात्मा सर्वत्र समदर्शन:|
---- अर्थात जो सब भूतों ( संसार में जो कुछ भी है ) को स्थिर बुद्धि ( वास्तविक ज्ञान व साधना युत कर्म ) से मुझ परमात्मा में देखता है वह समाधि अवस्था के सुख ( जीवन लक्ष्य पूर्ति का सुख ) को अनुभव करता है |
             अतः जो ज्ञान व बुद्धि के उपयोग से कठोर श्रम, आराधना  व साधना के साथ कर्म करते हैं वे ही जीवन लक्ष्य प्राप्त करते हैं|
           यही कृष्ण और गाय का तादाम्य एवं ..गोपाल..गोविन्द का निहितार्थ है......|