ब्लॉग आर्काइव

डा श्याम गुप्त का ब्लोग...

मेरी फ़ोटो
Lucknow, UP, India
एक चिकित्सक, शल्य-चिकित्सक जो हिन्दी हिन्दू हिन्दुस्तान व उसकी संस्कृति-सभ्यता के पुनुरुत्थान व समुत्थान को समर्पित है व हिन्दी एवम हिन्दी साहित्य की शुद्धता, सरलता, जन-सम्प्रेषणीयता के साथ कविता को जन-जन के निकट व जन को कविता के निकट लाने को ध्येयबद्ध है क्योंकि साहित्य ही व्यक्ति, समाज, देश राष्ट्र को तथा मानवता को सही राह दिखाने में समर्थ है, आज विश्व के समस्त द्वन्द्वों का मूल कारण मनुष्य का साहित्य से दूर होजाना ही है.... मेरी तेरह पुस्तकें प्रकाशित हैं... काव्य-दूत,काव्य-मुक्तामृत,;काव्य-निर्झरिणी, सृष्टि ( on creation of earth, life and god),प्रेम-महाकाव्य ,on various forms of love as whole. शूर्पणखा काव्य उपन्यास, इन्द्रधनुष उपन्यास एवं अगीत साहित्य दर्पण (-अगीत विधा का छंद-विधान ), ब्रज बांसुरी ( ब्रज भाषा काव्य संग्रह), कुछ शायरी की बात होजाए ( ग़ज़ल, नज़्म, कतए , रुबाई, शेर का संग्रह), अगीत त्रयी ( अगीत विधा के तीन महारथी ), तुम तुम और तुम ( श्रृगार व प्रेम गीत संग्रह ), ईशोपनिषद का काव्यभावानुवाद .. my blogs-- 1.the world of my thoughts श्याम स्मृति... 2.drsbg.wordpres.com, 3.साहित्य श्याम 4.विजानाति-विजानाति-विज्ञान ५ हिन्दी हिन्दू हिन्दुस्तान ६ अगीतायन ७ छिद्रान्वेषी ---फेसबुक -डाश्याम गुप्त
मर्यादा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मर्यादा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 17 जुलाई 2018

युगल छवि राधे गोविन्द बन्दे ....चित्र काव्य--चित्र गाथा --- डा श्याम गुप्त ---

                          ....कर्म की बाती,ज्ञान का घृत हो,प्रीति के दीप जलाओ...



      चित्र काव्य---
=============

कान्हा तेरी वंसी मन तरसाए |
कण कण ज्ञान का अमृत बरसे, तन मन सरसाये |
ज्योति दीप मन होय प्रकाशित, तन जगमग कर जाए |
तीन लोक में गूंजे यह ध्वनि,  देव दनुज मुसकाये |
पत्ता-पत्ता, कलि-कलि झूमे, पुष्प-पुष्प खिल जाए |
नर-नारी की बात कहूँ क्या, सागर उफना जाए |
बैरन छेड़े तान अजानी , मोहनि  मन्त्र चलाये |
राखहु श्याम’ मोरी मर्यादा, मुरली मन भरमाये ||
काहे न मन धीर धरे घनश्याम |
तुम जो कहत हम एक विलगि कब हैं राधे ओ श्याम ।
फ़िर क्यों तडपत ह्रदय जलज यह समुझाओ हे श्याम !
सान्झ होय और ढले अर्क, नित बरसाने घर-ग्राम ।
जावें खग मृग करत कोलाहल अपने-अपने धाम।
घेरे रहत क्यों एक ही शंका मोहे सुबहो-शाम।
दूर चले जाओगे हे प्रभु!  छोड़ के गोकुल धाम ।
कैसे विरहन रात कटेगी, बीतें आठों याम ।
राधा की हर सांस सांवरिया , रोम रोम में श्याम।
श्याम', श्याम-श्यामा लीला लखि पायो सुख अभिराम ।

राधे काहे न धीर धरो ।
मैं पर-ब्रह्म ,जगत हित कारण, माया भरम परो ।
तुम तो स्वयं प्रकृति -माया ,मम अन्तर वास करो।
एक तत्व गुन , भासें जग दुई , जगमग रूप धरो।
राधा -श्याम एक ही रूपक ,विलगि न भाव भरो।
रोम-रोम हर सांस सांस में , राधे ! तुम विचरो ।
श्याम, श्याम-श्यामा लीला लखि,जग जीवन सुधरो।
  चित्र गाथा ---
==================
                     युगल छवि राधे गोविन्द बन्दे ....
                “ रस स्वरुप घनश्याम हैं राधा भाव विभाव... | ”
             
        इश्के मजाजी और इश्के हकीकी का जो संगम बांसुरी की तान में है अन्यंत्र कहाँ ! यही वह रूप, भाव, रस, छंद की अनूठी तान है जिसने युगों युगों से विश्व को, विश्व की हर संस्कृति-सभ्यता को, जन जन को, स्त्री-पुरुष को, मानवता को, समस्त जड़-जंगम, चेतन-अचेतन प्रकृति को अपने वश में कर रखा है |
       प्रेम और भक्ति का सम्पूर्ण भाव यदि कहीं ढूंढना हो राधाकृष्ण शब्द में ढूंढिए, मुरली की तान में खोजिये | गोपाल की वंशी धुन में पाइए | गोपी भाव में, राधा की भक्ति, श्रीकृष्ण की प्रेम धुन में जानिये, अपने अंतर के आनंदमय मधुरतम भाव में अनुभव कीजिये और प्रेम-सरिता के प्रवाह को तात्विकता से उत्पन्न होकर, लोक में प्रणय से होकर दिव्य की अनुभूति तक प्राप्त करिए |
      श्रृद्धा-विश्वास रूपिणों  का सम्पूर्ण रूप प्रस्तुत चित्र में ढूंढिए जिसे मन की गहराई से अनुभव करेंगे तो प्रेम की लौकिक अभिव्यक्ति प्रणय के प्रभावोत्पादन का सौन्दर्यमय, अभिव्यन्जनीय, अनिवर्चनीय व मादक रूप भाव दृष्टव्य होगा | ब्रह्म-माया-जीव-संसार का भाव आनंद रूप मिलेगा, साक्षात् माया-ब्रह्म का नर्तन, प्रकृति-पुरुष का भाव मंथन, द्वैत–अद्वैत के तत्व-चितन का दर्शन होगा, जहां प्रेम उच्चतम अवस्था में, भावातिरेक अवस्था में भक्ति में परिवर्तित होजाता है और अगले सोपान निर्विकल्प भक्ति पर द्वैत का अद्वैत में लय होकर प्रिय के साथ रंग, रूप, रस, भाव, लय, विचार आदि सर्वस्व तदनुरूपता में | ...
            ” जब मैं था तब हरि नहीं, अब हरि हैं मैं नाहिं |”
   तब मीरा आलाप लेती हैं---मैं तो सांवरे के रंग रांची .......
तथा मुग्धा नायिका भाव विह्वल हुई गा उठती है – पिया अंग लग लग भयी सांवरी मैं ...|
   जिसका वर्णन आदि-पुराण में इस प्रकार किया गया है ----
              श्री कृष्णस्य तेजसार्धेना सा च मूर्तिमती सती
              एका मूर्तिहि द्विविधा भुव भेदो वेदा निरूपिता |
    -----श्रीकृष्ण के दैवीय तेजस स्वरुप का अर्धभाग राधारूप है | वे वेदों द्वारा निरूपित एक ही शरीर के दो अविभाज्य रूप है |
        यथा सामवेद के अनुसार-  ‘रेपोहि कोटि जन्मागम कर्म भोगम शुभशुभं |  जिसका दर्शन मात्र करोड़ों करोड़ों वर्ष के जन्मों के पाप का विनाश व समस्त कर्मभोगों का क्षय करता है तथा जन्म-मरण के संसार चक्र से मुक्ति प्रदान करता है ---- अस्तु-
           लीला राधा-श्याम की श्याम’ सके क्या जान ,
           जो लीला को जान ले श्याम’ रहे न श्याम’ |
     
                   -----हरे कृष्ण -----


 

रविवार, 20 अक्टूबर 2013

राम, राम क्यों हैं ....... डा श्याम गुप्त ....

                                         ....कर्म की बाती,ज्ञान का घृत हो,प्रीति के दीप जलाओ...

राम ...राम क्यों हैं..........रामलीलाओं के मंचन के समारोहों .... दीप-पर्व....के उपलक्ष ....पर विशेष .....

                               राम, राम क्यों हैं ? वे क्यों मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, जबकि उनके ऊपर विभिन्न आरोप लगते रहे हैं ....नारी विरोधी अर्थात सीता की अग्नि परीक्षा का, शूद्र शम्बूक वध रूपी शूद्र विरोधी का,  ताड़का वध व शूर्पणखा नासा भंग प्रकरण में स्त्री-ह्त्या व प्रतारणा का, बाली वध के अन्याय व कदाचरण का .......
                                 समस्त वीरोचित गुण, शक्ति, तप, भक्ति, ज्ञान तो विश्व-विजेता रावण में भी था...उसने तो वेद की संहिता की भी रचना की है, शिव स्त्रोत की भी, रावण वीणा वाद्य यंत्र की भी .......राम ने तो कोई  ऐसी शास्त्र रचना नहीं की, न कृतित्व ...... पर रावण ..रावण है ...राम..... मर्यादा पुरुषोत्ताम राम....| वस्तुतः समस्त ज्ञान, शौर्य व कर्म  के पश्चात भी  महत्त्व इसका है कि व्यक्ति के  .....कृतित्व का भाव क्या है ...आत्म-भाव  या परमार्थ भाव .....यही तथ्य सामयिक व कालजयी महत्ता स्थापित करता हैकि वह  राम है या रावण  |
                      राम युग प्रवर्तक हैं, नयी नयी युग-प्रवर्तक मर्यादाओं, कर्म व आचरण नियमों के संस्थापक, वे स्वयं ज्ञान के भण्डार हैं, वे कर्म ज्ञानी हैं ,उन्होंने ग्रन्थ भले ही न लिखे हों परन्तु वैदिक रीतियों-नियमों -आचरणों को स्वयं कर्मों में समाहित किया एवं उदाहरण रखा .....साथ ही साथ कुछ पुरातन अनावश्यक परम्पराओं के  परिवर्धन के साथ नवीन शोधन भी किया, सबकुछ परमार्थ हित...आत्म-हितार्थ नहीं ...इसीलिए वे मर्यादा पुरुषोत्तम हैं|
                       उनपर लगे ये आरोप भी यदि व्याख्यायित किये जायं तो युगप्रवर्तक कार्य हैं|  राम का अवतरण सतयुग एवं त्रेता युग के  संधि-काल  में हुआ ...जहां प्रगति, भौतिक उन्नति एवं जनसंख्या प्रगति के  फलस्वरूप ....वैदिक युग की सत्याचरण व शुचिता की पश्च-वैदिक काल मेंह्रास होने लगा थी | अतः सामाजिक, राजनैतिक एवं मानव आचरण सुधार अपेक्षित थे ...इसीलिये तो अवतार होते हैं |
                       अग्नि परीक्षा...वैदिक युग में नारी पूर्ण रूप से स्वतंत्र थी ....अपनी मर्जी से पुरुष चुनने, अपनी मर्जी से कभी तक भी किसी के भी साथ रहने किसी भी ज्ञानी, महान पुरुष से सम्भोग या संतान उत्पन्न करने के लिए स्वतंत्र थी.....सरस्वती, गंगा, उर्वशी-पुरुरवा , गुरुपत्नी तारा व चन्द्रमा विवाद, अनुसूया -त्रिदेव प्रकरण ... को सामान्य घटनाओं की भाँति  लेना उस समय की समाज की स्वतन्त्रता की पराकाष्ठा थी...... वह आत्म-शुचिता, सत्यवादिता, सत्याचरण का युग था ......पश्च वैदिक युग में प्रगति, भौतिक उन्नति एवं जनसंख्या प्रगति के  फलस्वरूप सत्याचरण व शुचिता के ह्रास के कारण इस स्वतन्त्रता व खुलेपन के सामाजिक, मानवीय एवं चारित्रिक दुष्परिणाम थे  आने लगे अतः नारी शुचिता एवं एक पत्नीत्व ---स्त्री-पुरुषों के लिए नवीन युग मर्यादाएं राम द्वारा स्थापित की गयीं |
                     शम्बूक बध .....सतयुग के अंत में व त्रेता के प्रारम्भ में शास्त्रों व ज्ञान की मर्यादाएं भी भंग होने लगीं थीं......जिसका प्रमाण राजा भानुप्रताप की रसोई में धोखे से मानव-मांस का मिला देना, रावण जैसे विद्वान् का शास्त्र विरुद्ध कर्मों में लिप्त होजाना आदि.....अतः अनाधिकारी को विशिष्ट ज्ञान न मिल पाए ..यह युग मर्यादा आवश्यक थी जो राजा का कर्त्तव्य होता है ...जिसका पालन राजा राम ने किया ...|
                    स्त्री ह्त्या ( ताड़का वध )...व शूर्पणखा नासिका हरण ......वैदिक काल सत्य युग में स्त्रियाँ अवध्य थीं एवं उनकी इच्छा सर्वोपरि ...जिसका पश्च वैदिक काल में दुरुपयोग होने लगा था ....मेनका-विश्वामित्र .....सुमाली-कैकसी -विश्रवा-रावण  प्रकरण .....जिसका प्रमुख उदाहरण है ......| राजा के रूप में राम ने नवीन युगधर्म की स्थापना की....... स्त्री-पुरुष दोनों समान हैं....समान अपराध के लिए दंड भी मिलना ही चाहिए ....यदि स्त्री अपराध में संलिप्त है तो वह भी दंडनीय है |
                     बालि बध  के अन्यायपूर्ण कृत्य ..... चाहे कोइ कितना भी महान हो, बलशाली हो .परन्तु अन्याय का दंड उसे भुगतना ही चाहिए .....देश के सबसे बड़े चक्रवर्ती साम्राज्य के अधिकारी राम का यह नैतिक दायित्व था कि बालि को दण्डित होना ही चाहिए ....'शठे शाठ्यं समाचरेत '....यह राज्य का धर्म है.......यदि किसी ने अनुपयुक्त शक्ति प्राप्त की है एवं वह उसका दुरुपयोग कर रहा है तो स्वयं को सुरक्षित रखकर उसे दंड देना राज्य का कार्य है |

             राजा रामचंद्र ....राम ......इसी लिए श्रीराम हैं ....मर्यादा पुरुषोत्तम राम.....भगवान श्री राम ......भारत के राम........विश्वात्मा राम .....|

                                                          .....  चित्र ....गूगल साभार