ब्लॉग आर्काइव

डा श्याम गुप्त का ब्लोग...

मेरी फ़ोटो
Lucknow, UP, India
एक चिकित्सक, शल्य-चिकित्सक जो हिन्दी हिन्दू हिन्दुस्तान व उसकी संस्कृति-सभ्यता के पुनुरुत्थान व समुत्थान को समर्पित है व हिन्दी एवम हिन्दी साहित्य की शुद्धता, सरलता, जन-सम्प्रेषणीयता के साथ कविता को जन-जन के निकट व जन को कविता के निकट लाने को ध्येयबद्ध है क्योंकि साहित्य ही व्यक्ति, समाज, देश राष्ट्र को तथा मानवता को सही राह दिखाने में समर्थ है, आज विश्व के समस्त द्वन्द्वों का मूल कारण मनुष्य का साहित्य से दूर होजाना ही है.... मेरी तेरह पुस्तकें प्रकाशित हैं... काव्य-दूत,काव्य-मुक्तामृत,;काव्य-निर्झरिणी, सृष्टि ( on creation of earth, life and god),प्रेम-महाकाव्य ,on various forms of love as whole. शूर्पणखा काव्य उपन्यास, इन्द्रधनुष उपन्यास एवं अगीत साहित्य दर्पण (-अगीत विधा का छंद-विधान ), ब्रज बांसुरी ( ब्रज भाषा काव्य संग्रह), कुछ शायरी की बात होजाए ( ग़ज़ल, नज़्म, कतए , रुबाई, शेर का संग्रह), अगीत त्रयी ( अगीत विधा के तीन महारथी ), तुम तुम और तुम ( श्रृगार व प्रेम गीत संग्रह ), ईशोपनिषद का काव्यभावानुवाद .. my blogs-- 1.the world of my thoughts श्याम स्मृति... 2.drsbg.wordpres.com, 3.साहित्य श्याम 4.विजानाति-विजानाति-विज्ञान ५ हिन्दी हिन्दू हिन्दुस्तान ६ अगीतायन ७ छिद्रान्वेषी ---फेसबुक -डाश्याम गुप्त

शुक्रवार, 16 मार्च 2018

भारतीय धर्म, दर्शन राष्ट्र -संस्कृति के विरुद्ध उठती नवीन आवाजें व उनका यथातथ्य निराकरण ---पोस्ट-पांच--डा श्याम गुप्त

....कर्म की बाती,ज्ञान का घृत हो,प्रीति के दीप जलाओ... 


भारतीय धर्म, दर्शन राष्ट्र -संस्कृति के विरुद्ध उठती नवीन आवाजें व उनका यथातथ्य निराकरण ---डा श्याम गुप्त



           आजकल हमारे देश में गोंड आदिवासी दर्शन और बहुजन संस्कृति व महिषासुर के नाम पर एक नवीन विरोधी विचारधारा प्रश्रय पा रही है जिसे महिषासुर विमर्श का नाम दिया जारहा है | जिसमें जहां सारे भारत में समन्वित समाज की स्थापना के साथ धर्मों व प्राचीन जातियों आदि का अस्तित्व नहीं के बरावर रह गया था, अब असुर, नाग, गोंड  आदि विभिन्न जातियों वर्णों को उठाया जा रहा है | भ्रामक विदेशी ग्रंथों आलेखों में आर्यों को भारत से बाहर से आने वाला विदेशी बताये जाने के भारत में फूट डालने वाले षडयन्त्र से भावित-प्रभावित वर्ग द्वारा  इंद्र, आदि देवों को आर्य एवं शिव व अन्य तथाकथित असुर व नाग, गोंड आदि जातियों भारत की मूल आदिवासी बताया जा रहा है | वे स्वयं को हिन्दू धर्म में मानने से भी इनकार करने लगे हैं |
       विभन्न आलेखों, कथनों, प्रकाशित पुस्तकों में उठाये गए भ्रामक प्रश्नों व विचारों, कथनों का हम एक एक करके उचित समाधान प्रस्तुत करेंगे जो ४० कथनों-समाधानों एवं उपसंहार के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, विभिन्न क्रमिक ११ आलेख-पोस्टों द्वारा |


-------पोस्ट पांच----कथन-समाधान १८ से २१ त१क-----



कथन-१८--- पश्चिम बंगाल के उत्तरी इलाके में जलपाईगुड़ी ज़िले में स्थित अलीपुरदुआर के पास माझेरडाबरी चाय बागान में रहने वाली एक जनजाति के लोग दुर्गापूजा के दौरान मातम मनाते हैं। इस दौरान वे न तो नए कपड़े पहनते हैं और न ही घरों से बाहर निकलते हैं, ये लोग असुर हैं और महिषासुर को अपना पूर्वज मानते हैं (BBC HINDI, 2015)। उनकी अपनी मान्यताओं में महिषासुर एक नायक हैं और दुर्गा खलनायिका हैं। इसी वजह से पूरा राज्य जब खुशियां मनाने में डूबा होता है तब ये लोग मातम मनाते रहते हैं। इस जनजाति के बच्चे मिट्टी से बने शेर के खिलौनों से खेलते तो हैं, लेकिन उनमें से किसी के कंधे पर सिर नहीं होता। बच्चे शेरों की गर्दन मरोड़ देते हैं। यह दुर्गा की सवारी जो है। कुछ विद्वान तो आर्य आक्रमण सिद्धांत को आधार बनाकर यह भी सिद्ध करते हैं कि आर्यों का दुर्गा का मिथक भी असल में सुमेरियन/मेसोपोटामियन मिथकों से लिया गया है। सुमेरियन लोगों में “इनन्ना” नामक युद्ध और उर्वरता की देवी की मान्यता थी और यह देवी भी सिंह पर सवारी करती थी।--- इसी देवी के मिथक ने इरान, सिन्धु सभ्यता और बाद में अन्य भारतीय महाद्वीप के मिथकों को आकार दिया (Wolpert, 2006)|
समाधान-१८.---”परन्तु गोंड साम्राज्य का राज्य चिन्ह हाथी पर सवार शेर का क्या करेंगे, उसकी गर्दन कौन मरोडेगा | वास्तव में उलटा सोच जा रहा है .....ये कथाएं एवं मिथक यहीं से सारे विश्व में गयीं हैं | जब भारतीयों ने महासमन्वय ( शिव, इंद्र, विष्णु, ब्रह्मा के नतृत्व में हुआ मानव इतिहास का सर्वप्रथम व सबसे बड़ा समन्वय जिसके बारे में आगे यथास्थान बताया जायगा)  के पश्चात समस्त विश्व पर राज्य किया | हो सकता है कि महिषासुर के कुछ वंशज बचे हों, इससे महिषासुर अच्छा व्यक्ति थोड़े ही होजाता है, वंशज तो आज रावण के भी हैं |


कथन -१९- डॉ. अंबेडकर ने अपनी रिसर्च में ये सवाल खड़े किये हैं कि भारत में देवियों और मातृदेवियों का उभार एक गहन पहेली है जिसके आधार पर इस देश के धर्म-दर्शन के उद्विकास के बहुत सारे पहलू उजागर किये जा सकते हैं।
----इस अर्थ में चट्टोपाध्याय और डॉ. अंबेडकर दोनों ही मातृसत्तात्मक परिवार और समाज व्यवस्था सहित ब्राह्मणी धर्म में देवियों की भूमिका के साथ प्राचीन भारतीय भौतिकवादी परम्पराओं को रखकर देखने का आग्रह कर रहे हैं। चट्टोपाध्याय अपनी अकादमिक रिसर्च से वहां पहुँच रहे हैं और डॉ. अंबेडकर अपनी धर्म-दर्शन और धर्म के समाजशास्त्र को आधार बनाकर उस निष्कर्ष तक आ रहे हैं। बालाघाट के लांजी नामक स्थान में नेताम गोंडी वंश के दुर्ग की खुदाई में भगवान् महावीर,  गणेश और बुद्ध की मूर्तियाँ मिली हैं जिनका सीधा संबंध श्रमण या लोकायत परम्परा से है |
समाधान १९- अर्थात लोकायत परम्परा व प्राचीन आर्य वैदिक परम्परा का मिश्रण-समन्वय  हुआ है क्योंकि श्रमण संस्था भी वैदिक कालीन संस्था है जो वैदिक ऋषि अपनाते थे | गणेश जैन व बौद्ध धर्म के समय की लोकायत या श्रमण संस्था के नहीं हैं, जो इन संस्थाओं ने वैदिक धर्म से अपनाई, अपितु उनसे बहुत अधिक प्राचीन हैं वे वैदिक देव हैं |.. और यह मूर्तियाँ मिलना कोइ पुराकाल का तथ्य नहीं है अपितु नवीन जैन या बौद्ध काल का तथ्य है | अति पुराकाल में मूर्तिकला कहाँ थी |
      कथन २०- गोंडों सहित बैगा, मारिया, भील, ओराव, हलवा आदि जनजातियों में भूमि, वन, जल, पर्वत सहित धरती और स्त्री की उर्वरा शक्ति को सम्मान देने की परम्पराएं एक जैसी हैं। ये लोग अपनी विशेष जीवन शैली लिए जंगलों में सिमटते रहे हैं या सिमटने को मजबूर हुए हैं और इनके परितः शहरी या नागर समाज में भिन्न किस्म की या पित्रसत्तात्मक संस्कृति ने सत्ता स्थापित की है। इस तरह देखें तो दो ही संभावनाएं हैं पहली यह कि या तो मूलनिवासी जनजातियों ने कभी भी नगर नहीं बसाए और खेती नहीं की है और सदैव ही वनवासी जीवन व्यतीत किया है और दूसरी यह कि उन्होंने नागर सभ्यता भी पैदा की लेकिन किसी कारण से कालान्तर में उनकी सभ्यता जंगलों में सिकुड़ते जाने को विवश हो गयी।
     भौतिकवादी, श्रमण, नास्तिक, वेदविरोधी, मूलनिवासी, स्त्रीवादी और अंबेडकरवादी विचारक सब के सब अपने-अपने और अलग-अलग प्रस्थान बिन्दुओं से यात्रा करते हुए भी एक साझे निष्कर्ष तक चले आ रहे हैं। वे सब के सब अनिवार्य रूप से ब्राह्मणवाद को मूल भारतीय भौतिकवादी और मातृसत्तात्मक संस्कृति के खिलाफ खड़ी की गयी ‘प्रतिसंस्कृति’ निरूपित करते हैं।
      इसका सीधा अर्थ ये है कि वर्तमान में जो दलित, मूलनिवासी या स्त्रीवादी आन्दोलन हैं वे जिस संस्कृति का नक्शा बना रहे हैं या खोज कर रहे हैं वही असल में इस देश की प्राचीन और प्रगतिशील संस्कृति थी जिसके खिलाफ षड्यंत्रपूर्वक ब्राह्मणवादी और भाववादी दर्शन पर आधारित प्रतिसंस्कृति खड़ी की गयी थी।
समाधान २०---ये सभी जातियां निश्चय ही हमारी पुरा आदि निवासी जातियां हैं जो सदैव से ही भारत के वनांचल सभ्यता रही हैं | यही सभ्यताएं समय समय पर नागरी सभ्यता में परिवर्तित होती रही हैं | यह ऐसा ही है जैसे आज भी भारत के ग्रामीण क्षेत्र व नागरी क्षेत्र भिन्न भिन्न है उनके रहन-सहन भिन्न भिन्न हैं और समय समय पर ग्रामीण परिवार नगर में आकर बसते रहते हैं तथा दोनों के क्रियाकलाप व्यवहार आदि का मिश्रण-समन्वय होता रहता है |
     निश्चय ही प्रतिसंस्कृति किसी उन्नत संस्कृति के प्रति ही खडी की जाती है, जिसे विनष्ट नहीं किया जा सकता | यह इस देश का, किसी भी देश का इतिहास रहा है, बुरी संस्कृति को तो विनष्ट किया जाता है चाहे वह कितनी भी वलशाली हो, जैसा दैत्यों, असुरों, रावण, कंस, दुर्योधनों आदि शक्तिशाली अप-संस्कृतियों का किया गया |
     इस देश में सदा से ही प्रगतिशील, भाववादी संस्कृति रही है | कथन में वर्णित आन्दोलन जिस संस्कृति की खोज का नक्शा बनारहे हैं यह वही संस्कृति है जो देश की सनातन आदि संस्कृति है जो सदा से वनांचल संस्कृति, ग्रामीण संस्कृति व नागरी संस्कृति का समन्वित रूप है और आज भी वही संस्कृति बहुरंगी रूप में भारत के कोने कोने गाँव गाँव नगर नगर में मौजूद है | जो हमारे त्यौहार, ऋतुएँ, पर्व, रहन-सहन, खान-पान, धार्मिक व्यवहार की सर्वत्र समानताओं से परिलक्षित होता है जिसे अनेकता में एकता कहा जाता है ,जिसे तोड़ने के असफल प्रयत्न किये जारहे हैं|

कथन २१- देव–असुर संग्राम,  ब्राह्मण–क्षत्रिय या ब्राह्मण–बौद्ध संघर्ष  ----
     प्राचीन कोयवंशीय गोंडों,  असुरों और बौद्धों को एक ही दर्शन के हिस्से के रूप में देखना न केवल तर्कपूर्ण है बल्कि अब आवश्यक भी हुआ जा रहा है। प्राचीन संहिताएँ और मिथक जिन संघर्षों का उल्लेख करते हैं वे बहुत महत्वपूर्ण हैं।....इनसे जुड़े रूपक व् प्रतीक दंतकथाओं और लोक कथाओं के रूप में भारत के बहुत सारे हिस्सों में फैले हुए हैं। इनमे गजब की समानता है और इनके धर्मदर्शन और समाज मनोवैज्ञानिक अनुप्रयोग (इम्प्लीकेशंस) एक जैसे हैं।
         यह समानता यह सिद्ध करती है कि एक आततायी संस्कृति ने किसी प्राचीन संस्कृति के वाहकों  को एक जैसे समाज मनोवैज्ञानिक उपाय से छलपूर्वक नष्ट किया था।
     इस बात का स्पष्ट उल्लेख न सिर्फ महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉ. अंबेडकर के चिन्तन में मिलता है, बल्कि जनजातीय समाज से आने वाले विद्वानों और धार्मिक नेताओं से भी यही सूत्र प्राप्त होता है। इनमें एक नया और महत्वपूर्ण नाम है डॉ. मोतिरावण कंगाली (1949-2015) का जो गोंड समाज की धार्मिक परम्पराओं और भाषाओं के विद्वान थे।
    भारत के अनेकों राज्यों में एक समान समाज मनोवैज्ञानिक आशय लिए हुए सैकड़ों दन्त कथाएं हैं जिनमें  देवों  और असुरों के संघर्ष का जिक्र आता है। ये संघर्ष असल में ब्राह्मणों और क्षत्रियों का संघर्ष रहा है (Ambedkar,1970) ।
    स्वयं ऋग्वेद की अनेकों रिचाओं में स्पष्ट संकेत हैं कि आर्य युद्धखोर और मदिरासेवी लोग थे (Ross, 2008) । इन आर्यों के लिए भारत की जलवायु बहुत सुखद और सहायक सिद्ध हुई और वे यहीं रूककर अपना विस्तार करने लगे। स्वाभाविक रूप से अपने साथ अपने पशु हथियार और परम्पराओं के साथ अपनी मान्यताएं और मिथक भी लाये थे (Keith,1925)। इन परम्पराओं और मिथकों ने स्थानीय परम्पराओं और मिथकों के साथ मिलकर बहुत ही चकरा देने वाला कथानक रचा है, जिसे समझ पाना अब संभव हो पा रहा है।
     धर्म दर्शन, साहित्य, इतिहास, मिथक और पुरातत्व सहित भाषा विज्ञान से अब जो सूत्र मिल रहे हैं। वे किसी एक साझे संश्लेषण की तरफ इशारा करते हैं। वह संश्लेषण इस अर्थ में है कि अगर भारतीय राज्यों में अलग-अलग फ़ैली दंतकथाओं लोककथाओं और वाचिक परम्पराओं में फैले सूत्रों को ठीक से देखा जाए तो उनमे एक जैसी प्रवृत्तियाँ हैं। समाज मनोवैज्ञानिक अर्थ में रची गयी वर्जनाओं और पुरस्कारों सहित उनके प्रस्थान बिंदु और उनके लक्ष्य एक जैसे हैं. ---       ये समानता कोयवंशी गोंडों के सर्वाधिक महत्वपूर्ण नायक “संभूशेक” सहित बाद में असुरों और बौद्धों के खिलाफ रचे गए मिथकों में एकदम साफ़ नजर आती है।

समाधान २१—जो रूपक व् प्रतीक दंतकथाओं और लोक कथाओं के रूप में भारत के बहुत सारे हिस्सों में फैले हुए हैं। इनमे गजब की समानता है और इनके धर्मदर्शन और समाज मनोवैज्ञानिक अनुप्रयोग (इम्प्लीकेशंस) एक जैसे हैं। ----इससे इस संस्कृति के लोग आततायी कैसे हुए अपितु निश्चय ही यह एक समन्वित उच्च संस्कृति की ओर इशारा करते हैं जो भारत भर में फ़ैली हुई थी सभी धर्म दर्शन, पंथ , सम्प्रदाय उसी संस्कृति के अंग थे जिसका वर्णन समाधान २० में किया गया है | पहले ही स्पष्ट होचुका है कि गोंडों के तथाकथित नायक शम्भूसेक स्वयं ही महादेव शिव हैं जो स्वयं वेदों के निर्माता हैं | 

चित्र---१. गोंडों के जुन्नार देव का त्रिशूल----अर्थात शिव के पूर्व रूप के त्रिशूल...
चित्र-२.--कथित गोंड राज्य चिन्ह ---कोणार्क--हाथी पर सवार शेर---अर्थात दुर्गा की सवारी ..

No automatic alt text available.


Image may contain: outdoor

----------क्रमश पोस्ट ६ आगे----


 

हम कब चेतेंगे ---कविता-डा श्याम गुप्त

....कर्म की बाती,ज्ञान का घृत हो,प्रीति के दीप जलाओ...








दोहे श्याम के----डा श्याम गुप्त

....कर्म की बाती,ज्ञान का घृत हो,प्रीति के दीप जलाओ...



दोहे श्याम के----

ईश्वर अल्ला कब मिले , हमें झगड़ते यार ,
फिर मानव क्यों व्यर्थ ही करता है तकरार |

काली करी कमाई, अरबों लिए कमाय,
क्यों घबराये चित्त में, मंदिर दे बनवाय |

चाहे पद पूजन करो,या साष्टांग प्रणाम,
काम तभी बन पायगा, चढ़े चढ़ावा दाम |

नाग मोर मृग सिंह मिले, पद कुर्सी की नीति ,
श्याम' सभा भई तपोवन, बनी दुश्मनी प्रीति |

अपनी लाज लुटा रही, द्रुपुद सुता बाज़ार,
इन चीरों का क्या करूं, कृष्ण खड़े लाचार |

दानवता से लड़ रहे सज्जन अजहुं तमाम,
श्याम आज भी चल रहा देवासुर संग्राम |

श्याम गर्व मत कीजिये, कहते सकल प्रवीन,
दान भोग और नाश हैं, धन की गतियाँ तीन |

काव्य जो अपना हो लिखा, माला निज गुँथ पाय |
चन्दन जो खुद ही घिसा, ये अति शोभा पायं |

अपने अपने धर्म रत, कर्म करे जो नित्य,
वही नागरिक धन्य है, मिले परम पद मुक्ति |

सत्य जानकर क्यों भला ज्ञानी चुप रह जाय,
सत्य मौन से श्रेष्ठ है, कहदें भुजा उठाय | .


 

बुधवार, 14 मार्च 2018

भारतीय धर्म, दर्शन राष्ट्र -संस्कृति के विरुद्ध उठती हुई नवीन आवाजें व उनका यथातथ्य निराकरण --पोस्ट चार----- डा श्याम गुप्त ---

                          ....कर्म की बाती,ज्ञान का घृत हो,प्रीति के दीप जलाओ...

भारतीय धर्म, दर्शन राष्ट्र -संस्कृति के विरुद्ध उठती हुई नवीन आवाजें व उनका यथातथ्य निराकरण --- डा श्याम गुप्त ---
---------------------------
----- एक धारावाहिक क्रमिक आलेख--पोस्ट चार  ------
-------------------------------============
आजकल हमारे देश में गोंड आदिवासी दर्शन और बहुजन संस्कृति व महिषासुर के नाम पर एक नवीन विरोधी विचारधारा प्रश्रय पा रही है जिसे महिषासुर विमर्श का नाम दिया जारहा है |
-------- जिसमें जहां सारे भारत में समन्वित समाज की स्थापना के साथ धर्मों व प्राचीन जातियों आदि का अस्तित्व नहीं के बरावर रह गया था, अब असुर, नाग, गोंड आदि विभिन्न जातियों वर्णों को उठाया जा रहा है |
--------- भ्रामक विदेशी ग्रंथों आलेखों में आर्यों को भारत से बाहर से आने वाला विदेशी बताये जाने के भारत में फूट डालने वाले षडयन्त्र से भावित-प्रभावित वर्ग द्वारा इंद्र, आदि देवों को आर्य एवं शिव व अन्य तथाकथित असुर व नाग, गोंड आदि जातियों भारत की मूल आदिवासी बताया जा रहा है | वे स्वयं को हिन्दू धर्म में मानने से भी इनकार करने लगे हैं
---------यहाँ विभन्न आलेखों, कथनों, प्रकाशित पुस्तकों में उठाये गए भ्रामक प्रश्नों व विचारों, कथनों का हम एक एक करके उचित समाधान प्रस्तुत करेंगे जो ***** ४० कथनों-समाधानों एवं उपसंहार के रूप में *****प्रस्तुत किया जाएगा, विभिन्न क्रमिक ११ आलेख-पोस्टों द्वारा ----
-----------------------------
आगे ---पोस्ट चार  --- कथन/समाधान १५  से १७  तक--



कथन १५- सामान्य बुद्धि भी यह बतलाती है कि ऐसा इतिहास लिखकर आर्य अपने वंशजों की नजर में महान नहीं बन सकते थे। इसीलिये उन्होंने ऐसा इतिहास न लिखने का निर्णय लिया और इस इतिहास की बजाय मिथक रचे जिनमें न तर्क था न कोई  न्यायबोध था न नैतिकता ही थी। इससे यह स्पष्ट होता है कि आततायी आर्य अविकसित और बर्बर थे,  बल्कि यह भी स्पष्ट होता है कि मूलनिवासी असुर अधिक नैतिक थे प्रकृति, जीवन, बहुलता, सृजन और स्त्रियों का बहुत सम्मान करते थे, वे अधिक सभ्य और विकसित थे। आक्रामक और युद्धखोर घुमक्कड़ आर्यों के विपरीत वे खेतिहर समाज थे। उनका दर्शन भी प्रकृति और प्राकृतिक शक्तियों का दर्शन था जो कि बहुत हद तक भौतिकवादी दर्शन था। 
समाधान -१५-- निश्चय ही असुरों,  अनार्यों का भौतिकवादी दर्शन था, यथा आज भी पाश्चात्य संस्कृति का है, जिसे शिव-विष्णु समन्वय संधि द्वारा उच्चतम संस्कृति संस्थापन के साथ अध्यात्मिक धरातल पर लाया गया जो आज भी कायम है | जैसे जैसे मानव समाज सांस्कृतिक रूप से उन्नत होता है भौतिकवाद से दूर होता जाता है एवं अध्यात्मवाद,  न्यायबोध,  नियम, नैतिकता, मनोविज्ञान, धर्म, दर्शन, ईश्वर की ओर उसका झुकाव होता जाता है जो आज भी व सदा से भारतीय जनमानस का दर्शन है |
     भारतीयों ने महान बनने हेतु नहीं अपितु मानवता के सांस्कृतिक विकास हेतु ही सारे कार्य किये, इसीलिये उन्होंने कभी अपने नाम से इतिहास नहीं लिखा अपितु मानव के सांस्कृतिक विकास के इतिहास की कहानियां लिखीं जो पुराणों आदि में वर्णित हैं, जिन्हें सामान्य बुद्धि वाले भौतिकवादी नहीं समझ सकते | यदि आर्य बर्बर होते तो आज भारत में नाग, असुर आदि जातियों का नामो-निशाँ नहीं होता | नैतिकता भारतीय मिट्टी की ख़ास बात है अतः समन्वय के उपरांत सुर असुर आर्य अनार्य सभी नैतिकता को मानते थे और त्रिदेवों को पूज्य |
 कथन १६- मूलनिवासी असुरों और आदिवासियों की समाज रचना बहुत हद तक मातृसत्तात्मक थी  और उनके विश्वास प्रकृति पूजकों के विश्वास थे। वे इश्वर जैसी किसी सत्ता की बजाय प्रकृति की शक्ति में भरोसा करते थे और वे  स्त्री की उर्वरता और प्रकृति या भूमि की उर्वरता में एक सीधा संबंध देखते थे। इसीलिये उनके अधिकाँश त्यौहार स्त्री केन्द्रित थे और परिवार व्यवस्था में स्त्री को पुरुषों से अधिक अधिकार प्राप्त थे (Chattopadhyaya,1992)। आज भी अधिकाँश जनजातीय समाजों में मातृसत्तात्मक व्यवस्था के अवशेष देखे जा सकते हैं। मध्य प्रदेश के बलाघाट, छिंदवाडा, बेतुल, मालवा निमाड़ सहित अन्य अनेक जिलों में गोंड, कोरकू, भील, बैगा जैसे आदिवासियों में विवाह और परिवार की व्यवस्था में स्त्रियों को अधिक अधिकार प्राप्त हैं। देश के अन्य राज्यों में भी जनजातीय समाजों में वधुमूल्य की प्रथा है, जबकि आर्य अर्थात ब्राह्मण धर्म को मानने वाले समाजों में इसके विपरीत दहेज़ की प्रथा है।

समाधान १६- केवल असुर यहाँ के मूल निवासी कैसे हुए जबकि देवता व दैत्य भाई भाई थे, अतः सिद्ध होता है कि तथाकथित आर्य भी मूल रूप से भारत के ही निवासी थे, बाहरी आक्रमणकारी नहीं |
    विश्व भर में सभी प्रारम्भिक प्राचीन समाजों में रचना मातृसत्तात्मक व प्रकृति पूजक थी, आज भी भारत में यह प्रथा अवशेष रूप में है जिसका अर्थ है कि व्यवहार में वे क्षेत्र विकास में पिछड़ते रहे | प्रकृति पूजा तो वेदों में भी वर्णित है और आज भी भारत भर में प्रत्येक जाती, धर्म व वर्ण में मौजूद है | यही तो भारतीय समन्वित समाज की व्यवस्था की परिचायक है | सारे भारत में सभी त्यौहार आज भी स्त्री केन्द्रित ही हैं लक्ष्मी, सरस्वती, दुर्गा, काली, होलिका आदि स्त्रियाँ ही सभी त्यौहारों की अधिष्ठात्री हैं और स्त्रियाँ ही मनाने वाली प्रमुख कर्त्री |  बधू मूल्य  एक गर्हित प्रथा है और यह प्रथा आर्यों में भी विशिष्ट परिस्थितयों में प्रचलित थी—यथा माधवी की कथा, जिसमें उसे एक विशिष्ट कार्य संधान हेतु विक्रय किया गया था जिसे कभी सराहा नहीं गया | विकास के साथ यह प्रथा समाप्त होगई | दहेज़ की कुप्रथा मुस्लिम काल में आई जो समस्त भारत में फ़ैली जिसे अब मिटा दिया गया है |
    लेखक को धर्म, समाज आदि का पूर्ण ज्ञान नहीं है आर्य केवल ब्राह्मण नहीं अपितु मूलतः छत्रिय होते थे---आर्य एक समाज था जिसमें सभी वर्ग के (चारों वर्ण ) मनुष्य थे | ब्राह्मण भी कोइ धर्म नहीं है अपितु हिन्दू धर्म का एक वर्ग/वर्ण है |

कथन-१७.- आदिवासी समाजों में तलाक और पुनर्विवाह के बहुत सरल नियम हैं जिनमे स्त्रियों और पुरुषों दोनों को सुविधा प्राप्त है, और महिलाओं को बहुत अलग तरह से अधिकार देती हैं। आर्यों की भांति इनके समाजों में विवाह एक जन्म-जन्म का दुर्निवार बंधन नहीं माना जाता जिसे कि तोड़ा ही नहीं जा सकता हो।
------ बस्तर के आदिवासियों में घोटुल नामक संस्था के उल्लेख भी पाए जाते हैं। यह व्यवस्था असल में स्त्री पुरुष दोनों को जीवन साथी चुनने के समान अधिकार देती है। घोटुल नामक व्यवस्था कई समाजशास्त्रीय और मानवशास्त्रीय अर्थों में बस्तर के मुरियाओं, गोंडों, बैगाओं और उत्तर पूर्व के नागाओं सहित बिहार के मुंडाओं को आपस में जोडती है (Von Fürer et all, 1982)।
----- प्राचीन जनजातीय समाजों में बहुपति व्यवस्था भी पाई जाती थी जिसमे पुनः स्त्री को केन्द्रीय स्थान प्राप्त था। इस प्रकार विस्तार में देखा जाए तो मातृसत्तात्मक परिवार, वधुमूल्य, घोटुल, विवाह, पुनर्विवाह और तलाक में स्त्री अधिकारों का होना और सबसे प्रमुख स्त्री की उर्वरा शक्ति को प्रकृति की उर्वरा शक्ति से जोड़कर देखना एक बहुत प्राचीन भारतीय भौतिकवादी दर्शन की तरफ इशारा करता है। इसे लोकायत दर्शन कहा गया है और इसकी परिभाषा “लोकेषु आयतः” के रूप में की गयी है, अर्थात इस लोक का दर्शन जिंसमे प्रकृति और उसकी शक्तियों को सर्वोपरि माना जाता है | शंकराचार्य ने भी लोकायत को “प्राकृत जनाः” का दर्शन माना है और इसे हीन दर्शन या भौतिकवादियों का दर्शन बताया है |(Chattopadhyaya,1992) । इस दर्शन में कृषि से जुड़े कर्मकांडों में स्त्री की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण मानी गयी थी। इसीलिये प्राचीन जनजातियों में ग्राम देवियों सहित वन देवियों की मान्यता बहुत अधिक पायी जाती हैं।
समाधान-१७-पुराकाल में समस्त भारत में, आर्यों के समय भी, स्त्रियाँ स्वतंत्र थीं चाहे जिस पुरुष को वरने हेतु एवं चाहे जब तक किसी के साथ रहने हेतु| इन प्रथाओं के शारीरिक व सामाजिक दुष्परिणाम देखकर महर्षि उद्दालक के शिष्य श्वेतकेतु के समय विवाह संस्था अस्तित्व में आई, एवं विवाह जन्म जन्म के बंधन के रूप में प्रचलित हुआ | मानव इतिहास में सर्वप्रथम प्रेम, प्रेमविवाह व विवाह भगवान् शिव का ही उद्धृरित है जो दक्षिण भारतीय देवता थे, समस्त देव, दानव, असुर, नाग मानव आदि के मान्य देवता महादेव एवं समस्त भारतीय मानव समन्वय के सबसे बड़े नेतृत्व थे | बहुपति व्यवस्था भी मातृसत्तात्मक समाज के दोषों के कारण समय के साथ समाप्त होगई | घोटुल व्यवस्था भी आदि वनवासी समाज की व्यवस्था है जो विकास में पिछड़े रह गए |
----यह सब वनसभ्यता के समय की बातें हैं जब केवल खाना पीना सोना ही उद्देश्य था मानव का, एवं संसार की सभी सभ्यता-संस्कृतियों में यही सब बातें थीं, मानव विकास के साथ इस दर्शन को अधूरा मानकर समाप्त अमान्य कर दिया गया | आज भी पथवारी देवी, गोवर्धन पूजा, वट सावित्री, पीपल वृक्ष पूजा आदि विभिन्न नामों से संस्कृति के ये सभी चिन्ह सम्पूर्ण देश की सभी संस्कृतियों, जातियों में पाए जाते हैं, केवल आदिवासी जगत में ही नहीं | अर्थात लोकायत भौतिकवादी दर्शन जीवन के समन्वयवादी वैदिक-आध्यात्मिक-भौतिकवाद  दर्शन में आत्मसात होगया | यही विशेषता है हिन्दू वैदिक धर्म की –जिससे धर्म की जड़ सदा हरी रहती है 
 

    ---क्रमश --पोस्ट पांच -----

 

रविवार, 11 मार्च 2018

सहधर्मिणी – सह्कर्मिणी---कहानी ..--डा श्याम गुप्त....

                            ....कर्म की बाती,ज्ञान का घृत हो,प्रीति के दीप जलाओ...


सहधर्मिणी – सह्कर्मिणी---कहानी ..
====================
                और आजकल क्या नए नए विचार प्रश्रय पा रहे हैं, नवीन काव्य-रचना हेतु....मैं स्वयं तो बहुत समय से विचार मंथन कर रहा हूँ कि आखिर श्रीकृष्ण लौटकर गोकुल क्यों नहीं आये | राधा से विवाह क्यों नहीं किया ! श्री ने कहा, फिर कहने लगा ‘अच्छा बताओ गिरीश कि तुमने सुमि से विवाह क्यों नहीं किया?’
       ‘मैं जब तक अपने पैरों पर खडा होता, उसका विवाह होचुका था |’ मैंने कहा |
       पर तुम्हारे पास समय था, तुम सक्षम थे, पीजी कर रहे थे | उससे कुछ रुकने को कह सकते थे | एक बार कहते तो रुकने को | क्या कभी कहा तुमने, श्री बोला |
    नहीं कह सका |
     क्यों ?
\
            पर तुम इतने समय बाद, इस तरह यह सब क्यों पूछ रहे हो ?
           मैं यह जानना चाह रहा हूँ, रहस्य...आखिर श्रीकृष्ण ने राधा से विवाह क्यों नहीं किया| दोनों कहानियां लगभग समान ही हैं और भी एसी कहानियां होंगीं संसार में, समाज में | मुझे लगता है कि कृष्ण भी गोकुल जाकर राधा से कह सकते थे, रुकने को, गुरुकुल से लौटकर विवाह कर सकते थे | पर वे गए ही नहीं लौटकर क्यों ? कितनी दूर है मथुरा से गोकुल | श्री ने कहा |
           तुम भी नहीं जापाये, सिर्फ एक नदी के उस पार ..क्यों...श्री कहता गया| मैं समझता हूँ कि विश्व-विद्यालय मैं आने के पश्चात, सुमि की शिक्षा आदि व कालिज के अन्य आकर्षणों का तुलनात्मक भ्रम व भ्रान्ति कि वह तुम्हारे योग्य है भी या नहीं |
            -शायद यही भाव कृष्ण का भी रहा हो ! महानगरीय व्यवस्था, रहन-सहन, राजनैतिक दायित्वों व कर्तव्यों के अनुपालन एवं अन्य विभिन्न दबाव, इच्छित न कर पाने, न कर पा सकने का तनाव ..टूटन...बिखराव | कृष्ण एक बार मिलते तो राधा से, कहते तो सही अपनी मजबूरियां, दायित्व की, कर्तव्य की ..| शायद यशोधरा की भांति राधा भी कहती होगी ..’सखि! वे मुझसे कह कर जाते | या हो सकता है यह कहती....

जाओ जाओ हे गिरिधारी |
रोकूँगी तो भी न रुकोगे छलिया छल-बल धारी |
तेरी बतियाँ प्रीति-रीति की, नीति जगत व्यौहारी|
तुमको बाँध प्रीति बंधन में, मैं आपुनि ही हारी |
जाओ देश समाज राष्ट्र हित, कान्हा भव भय हारी |
बंधन मुक्त करूँ नहिं छूटे, प्रेम-डोर यह न्यारी |
राह की बाधा बनूँ न, चाहे सूखे मन-फुलवारी |
श्याम, न मोहन, मोहनि-मन्त्र, न मोह, न मोहनि-हारी |

            वाह ! वाह ! क्या बात है श्री, पर क्या पता वे मिले हों राधा से और राधा ने यही कहा हो |
          अच्छा पकड़ा, श्री कहने लगा, पर वे तो गए ही नहीं थे मथुरा से, मिले ही नहीं राधा से | शायद उन्हें यह भय था कि एक बार मिलने पर वे किचित स्वयं ही कर्तव्य-पथ से च्युत होजायं, राधा को छोड़ ही न पायं |
         -क्या तुम मेरे लिए भी यही कहना चाह रहे हो ? मैंने पूछा |
          शायद ! श्री हंसने लगा | यह शंसय, असमंजस की किन्कर्तव्यविमूढ़ स्थिति ही स्पष्टतया कुछ तय न कर पाने का कारण रही हो और फिर बहुत देर हो चुकी थी, तीर का कमान से निकल जाना |
          सही कहा श्री, आखिर हम पत्नी को सहधर्मिणी क्यों कहते हैं ?
         ‘ये बात को कहाँ से कहाँ ले जारहे हो !’ श्री ने आश्चर्य से कहा |
          पत्नी को सहकर्मिणी नहीं कहा गया, क्यों ? मैं कहने लगा...स्त्री- सखी, प्रेमिका सहकर्मिणी हो सकती
मैं कहता गया, स्त्री माया रूप है, शक्ति-रूप, ऊर्जा-रूप वह अक्रिय-क्रियाशील ( सामान्य-पेसिव ) पात्र - रोल अदा करे तभी उन्नति होती है, जैसे वैदिक-पौराणिक काल में हुई | पत्नी सह-धर्मिणी है, सिर्फ सहकर्मिणी नहीं | हाँ, पुरुष के कार्य में यथासमय, यथासंभव, यथाशक्ति सहकर्म-धर्म निभा सकती है |

         सह्कर्मिणी होने पर पुरुष भटकता है और सभ्यता अवनति की ओर | अतः पत्नी को सहकर्म नहीं सहजीवन व्यतीत करना है – सहधर्म | स्त्री-पुरुष के साथ साथ काम करने से उच्च विचार प्रश्रय नहीं पाते, व्यक्ति स्वतंत्र नहीं सोच पाता, विचारों को केंद्रित नहीं कर पाता |
        ‘यार ! क्या उल-जुलूल बोले चले जारहे हो, घर से लड़कर आये हो क्या ? श्री झल्लाया |
       ‘तभी तो, मै कहता गया, ‘पति-पत्नी सदा पृथक-पृथक शयन किया करते थे | राजा-रानियों के पृथक-पृथक महल व कक्ष हुआ करते थे | सिर्फ मिलने की इच्छा होने पर ही वे एक दूसरे के महल या कमरे में जाया करते थे | माया की नज़दीकी व्यक्ति को भरमाती है उच्च, विचारों से दूर करती है |
         ‘क्या विचित्र बात कह रहे हो, कथन–कहावत तो यही है कि प्रत्येक सफल व्यक्ति के पीछे नारी होती है |’
         ‘निश्चय ही, पर ये क्यों नहीं कहा गया कि सफल नारी के पीछे पुरुष होता है|  नारी की तपस्या, त्याग, प्रेम, धैर्य, धरित्री जैसे महान गुणों व व्यक्तित्व की महानता के कारण ही तो पुरुष महान बनते हैं, सदा बने हैं | ‘
         ‘कुछ समझ में नहीं आया, तुम कहाँ भटक-भटका रहे हो | यह विषयान्तर है |’ श्री अधीरता से बोला |
        “अति सर्वत्र वर्ज्ययेत”, मैंने कहा, अति प्रेम की भी बुरी होती है | मेरे विचार से इसी को स्थापित करने हेतु श्रीकृष्ण दोबारा गोकुल नहीं गए | राधा से नहीं मिले या विवाह नहीं किया |
           प्रेम का भरण-पोषण या सहजीवन से कोई सम्बन्ध नहीं | प्रेम का सम्बन्ध कामेक्षा से है अथवा उच्चतम आत्मिक लगाव से, तदनुरूपता से | विवाह एक अनुबंध है कि हम तुम्हारे भरण-पोषण का बचन लेते हैं, तुम हमारे भरण-पोषण, लालन-पालन का | इसीलिये पति भर्तार है पत्नी भार्या |
         मूल रूप में अत्यावश्यक मज़बूरी से अन्यथा स्त्रियों को सेवा या व्यवसाय आदि के बंधन में नहीं बंधना चाहिए | बस पुरुष व संतान का पालन-पोषण ही उनका कार्य होना चाहिए | जिसे स्वयं नारी ने ही मानव-इतिहास के प्रथम श्रम-विभाजन से समय स्वीकार किया था |’
        -प्रेम उच्चतम अवस्था में, भावातिरेक अवस्था में भक्ति में परिवर्तित होजाता है और अगले सोपान... निर्विकल्प-भक्ति पर द्वैत का अद्वैत में लय होकर प्रिय के साथ तदनुरूपता में | ...
         ” जब में था तब हरि नहीं, अब हरि हैं मैं नाहिं |” .....
          फिर संयोग..वियोग...योग..भोग..सुख-दुःख, मोह-शोक का कोई अर्थ..कोई द्वंद्व नहीं रह जाता | यही प्रेम का गोपी-भाव है....राधा-भाव है...|
          राम, कृष्ण, लक्ष्मण आदि के निर्मोही होने का यही अर्थ है; अन्यथा गीता, भ्रमर-गीत, विप्रलंभ-काव्य, संयोग-श्रृंगार की महान कृतियाँ, महान कथाएं कैसे बनतीं |
         राधा, माया है...महामाया...आदि-शक्ति...वह अनन्यतम है श्रीकृष्ण से ...जगत-माया है ...हलादिनी शक्ति है..चिच्छितशक्ति है ..सह्कर्मिणी है....ब्रह्म की| वह लौकिक पत्नी नहीं हो सकती ...उसे बिछुडना ही होता है ...ब्रह्म से...कृष्ण से ...गोलोक के नियमन हेतु

        ‘मान गए गुरु, क्या दूर की कौड़ी लाये हो |’ श्री द्विविधा-भाव में सोचता हुआ बोला |


=====Continue Reading


..