ब्लॉग आर्काइव

डा श्याम गुप्त का ब्लोग...

मेरी फ़ोटो
Lucknow, UP, India
एक चिकित्सक, शल्य-चिकित्सक जो हिन्दी हिन्दू हिन्दुस्तान व उसकी संस्कृति-सभ्यता के पुनुरुत्थान व समुत्थान को समर्पित है व हिन्दी एवम हिन्दी साहित्य की शुद्धता, सरलता, जन-सम्प्रेषणीयता के साथ कविता को जन-जन के निकट व जन को कविता के निकट लाने को ध्येयबद्ध है क्योंकि साहित्य ही व्यक्ति, समाज, देश राष्ट्र को तथा मानवता को सही राह दिखाने में समर्थ है, आज विश्व के समस्त द्वन्द्वों का मूल कारण मनुष्य का साहित्य से दूर होजाना ही है.... मेरी तेरह पुस्तकें प्रकाशित हैं... काव्य-दूत,काव्य-मुक्तामृत,;काव्य-निर्झरिणी, सृष्टि ( on creation of earth, life and god),प्रेम-महाकाव्य ,on various forms of love as whole. शूर्पणखा काव्य उपन्यास, इन्द्रधनुष उपन्यास एवं अगीत साहित्य दर्पण (-अगीत विधा का छंद-विधान ), ब्रज बांसुरी ( ब्रज भाषा काव्य संग्रह), कुछ शायरी की बात होजाए ( ग़ज़ल, नज़्म, कतए , रुबाई, शेर का संग्रह), अगीत त्रयी ( अगीत विधा के तीन महारथी ), तुम तुम और तुम ( श्रृगार व प्रेम गीत संग्रह ), ईशोपनिषद का काव्यभावानुवाद .. my blogs-- 1.the world of my thoughts श्याम स्मृति... 2.drsbg.wordpres.com, 3.साहित्य श्याम 4.विजानाति-विजानाति-विज्ञान ५ हिन्दी हिन्दू हिन्दुस्तान ६ अगीतायन ७ छिद्रान्वेषी ---फेसबुक -डाश्याम गुप्त
काव्य गोष्ठी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
काव्य गोष्ठी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 24 अक्टूबर 2017

पर्यावरण संदेषित काव्य गोष्ठी ---डा श्याम गुप्त

                             ....कर्म की बाती,ज्ञान का घृत हो,प्रीति के दीप जलाओ...

पर्यावरण संदेषित काव्य गोष्ठी -----
\\
कल दिनांक २२-१०- १७ को कविवर श्री राजेन्द्र वर्मा के आवास ३/२९, विकास नगर पर एक कविगोष्ठी हुई, जिसमें पटना से पधारे पर्यावरणविद डॉ. मेहता नगेन्द्र सिंह के अलावा स्थानीय कवियों ने भाग लिया।
------कवि-गोष्ठी की शुरुआत प्रसिद्ध कवि-गज़लकार देवकीनंदन शांत के काव्यपाठ से हुई । उन्होंने प्रकृति और मानव के रिश्ते को उजागर करते हुए एक ग़ज़ल पढ़ी :
आग-पानी-हवा है, माटी है----
-----
तन का दीपक है, मन की बाती है ।
दूसरों के लिए जो जीते हैं
उनको ही ज़िन्दगी सुहाती है ।

------ ग़ज़ल-पाठ के क्रम को आगे बढ़ाया जाने-माने ग़ज़लगो श्री कुँवर कुसुमेश ने । अपनी ग़ज़ल में उन्होंने उदात्त भावों को इस प्रकार रखा :
न अमीर है, न ग़रीब है ,
मेरा यार अहले-नसीब है ।
------ इसी भावभूमि पर डॉ. सुरेश उजाला ने एक रचना पढ़ी :
हर कठिन कार्य को आसाँ बनाइए,
ज़िन्दगी के बोझ को हँस के उठाइए ।
-------प्रसिद्ध हास्यकवि डॉ. डंडा लखनवी ने उद्बोधन देते हुए कहा :
धीरे चलते रहिए, थकन लगे, पग मलते रहिए ।
जड़ता लोकतंत्र की बैरन, नायक सदा बदलते रहिये |
जड़ता लोकतंत्र की बैरन, नायक सदा बदलते रहिये |
जड़ता लोकतंत्र की बैरन,नायक सदा बदलते रहिए ।
----------कवि अमरनाथ ने दोहों से गोष्ठी में यथार्थ का रंग भरा :
गूँज उठी थी रात में, सन्नाटे की चीख ।
गुंडों ने क़ब्ज़ा किया, रोजी जिसकी भीख ।।
--------प्रसिद्ध कथाकार-कवि अखिलेश श्रीवास्तव ‘चमन’ ने अपनी रचना में पर्यावरण के प्रति सचेत रहने को कहा अन्यथा उसके दुष्परिणाम हमें भुगतने होंगे :
ख्वाहिशों का, लालचों का यह सिला हो जाएगा,
दूर तक बरबादियों का सिलसिला हो जाएगा ।
पेड़-परबत-नदी-धरती चीखकर कहने लगे,
गर नहीं चेतेगा इंसाँ, ज़लज़ला हो जाएगा ।
---------देश के प्रसिद्ध कवि वाहिद अली वाहिद ने भी पर्यावरण तथा अन्य विषयों पर अपनी कविताओं के सस्वर पाठ से गोष्ठी को कवि-सम्मलेन जैसी ऊँचाई प्रदान की ।
--------संचालक राजेन्द्र वर्मा ने एक ग़ज़ल पढ़ी जो केवल काफ़िये और रदीफ़ पर आधारित थी । मतला था :
चाँदनी में हैं सभी, मैं ही नहीं हूँ,
तिश्नगी में हैं सभी, मैं ही नहीं हूँ ।
--------अतिथि डॉ. मेहता ने प्रकृति को बचाने हेतु आत्ममंथन का आह्वान किया :
हवा हुई ज़हरीली कैसे, मैं भी सोचूँ, तू भो सोच |
फ़ज़ा बनी ये नशीली कैसे, मैं भी सोचूँ, तू भो सोच !
नदी उतरती जब पर्वत से, निर्मल रहती है लेकिन,
नदी हुई मटमैली कैसे, मैं भी सोचूँ, तू भो सोच !
--------गोष्ठी के अध्यक्ष डॉ. श्याम गुप्त ने अपने अध्यक्षीय भाषण में गोष्ठी में प्रस्तुत कविताओं पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ करते हुए पर्यावरण के बचाने की बात कही । काव्यपाठ में उन्होंने ज़माने के व्यवहार पर टिपण्णी करते हुए एक आगी एवं एक ग़ज़ल से कहा :
कम संसाधन/ अधिक दोहन/
न नदिया में जल/ न बाग़ न्गीचों का नगर /
न कोकिल की कूक/ न मयूर की नृत्य सुषमा/
कहीं अनावृष्टि, कहीं अति वृष्टि
किसने किया भ्रष्ट /
प्रकृति सुन्दरी का यौवन |
-------
दर्दे-दिल सँभालकर रखिए,
ज़ख्मेदिल सँभालकर रखिए ।
----------गोष्ठी के अन्त में सभी कवियों ने पर्यावरण को प्रदूषित न करने तथा उसे संरक्षित करने की शपथ ली ।
बाएं से- डॉ मेहता, डॉ डंडा लखनवी, मैं (राजेन्द्र वर्मा), डॉ श्याम गुप्त, अमरनाथ, कुंवर कुसुमेश, वाहिद अली वाहिद, सुरेश उजाला तथा कैलाशनाथ तिवारी।



 

शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017

गुरुवासरीय काव्य-गोष्ठी --- डा श्याम गुप्त ..

                                  ....कर्म की बाती,ज्ञान का घृत हो,प्रीति के दीप जलाओ..



गुरुवासरीय काव्य-गोष्ठी ---
\
प्रत्येक माह के प्रथम गुरूवार को होने वाली विशिष्ट काव्य-गोष्ठी दिनांक ०५-१०-२०१७ गुरूवार को प्रातः ११ बजे डा श्यामगुप्त के आवास सुश्यानिदी, के-३४८, आशियाना, लखनऊ पर संपन्न हुई |
\
गोष्ठी का शुभारम्भ डा श्यामगुप्त के वाणी वन्दना से हुआ | डा योगेश गुप्त, डा सुरेश शुक्ल, अनिल किशोर निडर, श्री बिनोद कुमार सिन्हा द्वारा भी वाणी वंदना की गयी |
\
नव सृजन संस्था एवं अधीश कुमार विचार मंच की ओर से श्रीमती सुषमा गुप्ता एवं श्री बिनोद कुमार सिन्हा को सम्मान पत्र देकर हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया |
\
श्री विनोद कुमार सिन्हा की चतुष्पदी पर डा सुरेश शुक्ल के प्रश्न कि यह गीत है या अगीत छंद पर चर्चा हुई | सभी ने तुकांत व अतुकांत कविता पर अपने अपने विचार व्यक्त किये | अगीत रचनाकार विनोद कुमार सिन्हा जी ने अपना मंतव्य अपने प्रसिद्द अगीतांश -- डर लगता है अगीत / तेरी आवारगी से....से प्रकट किया |.
----- .डा रंगनाथ मिश्र सत्य जी ने बताया की यह लय गति यति व गेयता युक्त है, हाँ तुकांत नहीं है अतः यह चार पंक्तियों की अगीत रचना है |
------- डा श्याम गुप्त ने स्पष्ट करते हुये कहा कि यह अगीत विधा का नव-अगीत छंद है जिसमें चार से पांच पंक्तियाँ होती हैं, पांच से अधिक नहीं | यद्यपि यह ध्वन्यात्मक अन्त्यानुप्रास युक्त है –यथा--होता व ऐसा | जो पूर्व अगीत-काल में, पन्त, मैथिलीशरण गुप्त, प्रसाद व हरिऔध द्वारा प्रयुक्त किया जाता रहा ‘विषम मात्रिक’ छंद के अनुरूप है यथा----अयोध्या प्रसाद उपाध्याय हरिऔध की एक सुप्रसिद्ध रचना---
दिवस का अवसान समीप था,
गगन भी था कुछ लोहित हो चला |
तरुशिखा पर थी अब राजती,
कमलिनी कुल वल्लभ की विभा |

\
यशपाल सभागार, हिन्दी संस्थान में अपने कल के विशाल हिन्दी सम्मान आयोजन में दिन भर अति व्यस्त रहने के कारण अत्यंत श्रमित व क्लांत होते हुए भी साहित्यानुरागी नव सृजन संस्था के अध्यक्ष डा योगेश गुप्त गोष्ठी में पधारे | डा योगेश द्वारा कुछ साहित्यकारों के कार्यक्रम की कमियों पर आलोचना पर क्षोभ वक्त करने पर डा सत्य एवं अन्य कवियों का मत था कि इससे और अधिक विज्ञापन ही होता है अतः बुरा नहीं मानना चाहिए अपना काम करते रहना चाहिए |
\
------ डा योगेश गुप्त ने अपने चिरपरिचित विशिष्ट आद्यात्मिक शैली में सुनाया-
----
'मनुष्य भी तो
एक शब्द है,
पर कविता से प्रथक हुआ
एक कोरा शब्द |'
\
------प्राची संस्था के अध्यक्ष डा सुरेश शुक्ल ने श्रृंगार गीत प्रस्तुत किया-
------
‘साथ निभावै करे बचन,ई जीवन भर अखरा |
तुमका निरखत जीवन बीता, तबहूँ मन न भरा |
\
-------- श्री अनिल किशोर शुक्ल निडर ने पुष्ट व सार्थक दोहों से नारी महिमा का गुणगान किया—
------
‘नारी अबला है नहीं, वह भी है बलवान |
कुश्ती मैं जीते पदक ,बनी सबल पहचान |
\
------- बिनोद सिन्हा जी का अगीत जिस पर चर्चा हुई ---
-----
‘प्रकृति वश बिन कर्म प्रवृत्ति
जग में जीवन असंभव होता |
सफल सुन्दर हो भविष्य,
करो मनुज कुछ कर्म ऐसा |
\
-------- डा श्रीकृष्ण सिंह अखिलेश ने नदी व लहर की तारतम्यता प्रस्तुत की---
------
‘मैं नदी हूँ, तुम लहर हो, साथ में चुपचाप बहना |
होसके सब ताप सहना,और जग से कुछ न कहना |
\
------- डा श्याम गुप्त ने शरद पूर्णिमा के अवसर पर एक श्रृंगार गीत यूं प्रस्तुत किया—
----
आज फिर क्यों याद आयें, वो सभी बिसरी सी बातें |
वो शरद की चांदनी में, चाँद और पूनम की रातें |
\
------- सुषमा गुप्ता जी ने अपने आज के व्यस्त कार्यक्रम से कुछ समय निकलते हुए गोष्ठी में भाग लिया और यह गीत प्रस्तुत किया --
----
‘चूल्हे चौके की खटपट में, समय भला कब मिल पाता है|
पर मन में मन मीत बसा हो, सब कुछ संभव होजाता है |
\
-------साहित्यभूषण डा रंगनाथ मिश्र सत्य ने स्वच्छता अभियान व पर्यावरण प्रदूषण जागरण पर छंद सुनाये ---
-----
चारों ओर फ़ैली है गन्दगी यहाँ मित्र ,
नालियों में पोलीथीन जाने मत दीजिये |
गाँव और शहरों में वृक्ष लगाएं आप,
धरती प्रदूषण से मुक्त कर दीजिये |
Image may contain: 1 person, sitting and indoor
डा योगेश गुप्त का अपने चिरपरिचित विशिष्ट आद्यात्मिक शैलीमें रचना




.

मंगलवार, 22 नवंबर 2016

अखिल भारतीय अगीत परिषद् एवं नवसृजन साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक सरस काव्य गोष्ठी -डा श्याम गुप्त

                               ....कर्म की बाती,ज्ञान का घृत हो,प्रीति के दीप जलाओ...

                                          साहित्यिक गोष्ठी संपन्न 


                          दि. २०-११-२०१६ रविवार को अखिल भारतीय अगीत परिषद् एवं नवसृजन साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक सरस काव्य गोष्ठी सिटी कान्वेंट स्कूल, राजाजीपुरम के सभागार में आयोजित हुई | गोष्ठी की अध्यक्षता अ.भा.अगीत परिषद् के अध्यक्ष साहित्यभूषण डा रंगनाथ मिश्र सत्य ने की, मुख्य अतिथि डा श्याम गुप्त थे एवं विशिष्ट अतिथि द्वय कुमार तरल व डा सुभाष गुरुदेव थे | संचालन युवाओं की संस्था नवसृजन के अध्यक्ष डा योगेश गुप्त द्वारा किया गया | वाणी वन्दना श्रीमती कामिनी श्रीवास्तव, कुमार तरल व मुरली मनोहर कपूर द्वारा की गयी | 

                                 गोष्ठी का शुभारम्भ युवा कवि मुकेश द्वारा सरस छंदों से किया गया | फुरकत लखीम पुरी की गज़ल व अरविन्द झा के छंदों, डा योगेश गुप्त की अतुकांत आध्यात्मिक कविताओं, देवेश द्विवेदी देवेश के हास्य व्यंग्य व विशाल मिश्र की श्रृंगार रचनाओं सहित लगभग ३० रचनाकारों ने अपने अपने गीत, ग़ज़ल, काविताएं आदि सामयिक व विविध विषयक रचनाओं से गोष्ठी को सुरम्यता व ऊंचाइयां प्रदान की |
नव-सृजन संस्था के अध्यक्ष व गोष्ठी के संचालक डा योगेश गुप्त ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करते हुए गोष्ठी में प्रस्तुत रचनाओं में साहित्य, संस्कृति व सरोकारों की आवश्यक उपस्थिति पर हर्ष व्यक्त किया | विशिष्ट अतिथि द्वय द्वारा भी युवा कवियों की रचनाओं की प्रशंसा की गयी एवं |

                          मुख्य-अतिथि डा श्यामगुप्त ने अपने गीत, छंद व ग़ज़ल प्रस्तुति के साथ ही नवसृजन संस्था व युवा कवियों की श्रेष्ठ रचनाओं की प्रशंसा करते हुए कुछ साहित्य के पुरोधाओं द्वारा प्रचारित इस तथ्य को कि आज युवाओं की रचनाओं में श्रेष्ठता नहीं है को निराधार बताया | डा श्यामगुप्त ने कहा कि यद्यपि फेसबुक, ब्लॉग आदि अभिव्यक्ति की तमाम उपलब्ध सुविधाओं के कारण कुछ साहित्यिक श्रेष्ठता में गिरावट हुई है परन्तु युवाओं द्वारा उत्तम कोटि का श्रेष्ठ साहित्य भी सदा की भांति उपलब्ध है |

                              अध्यक्षीय वक्तव्य में साहित्यभूषण डा रंगनाथ मिश्र सत्य ने गोष्ठी में प्रस्तुत सभी रचनाओं पर विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत करते हुए उनकी श्रेष्ठता की प्रशंसा की एवं सुन्दर छंद रचनाएँ प्रस्तुत की |
डा योगेश गुप्त द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया |

Comment


मंगलवार, 15 नवंबर 2016

नवसृजन साहित्यिक संस्था की काव्य गोष्ठी संपन्न ...डा श्याम गुप्त .....



संस्थाके महामंत्री देवेश द्विवेदी देवेश का कुशल संचालन

अध्यक्षीय भाषण-डा रंगनाथ मिश्र सत्य

                                   ....कर्म की बाती,ज्ञान का घृत हो,प्रीति के दीप जलाओ...

                   दि १३-११-16 रविवार को   मेथमेटिकल  स्टडी सर्किल, राजाजीपुरम लखनऊ में   नवसृजन संस्था की काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ| जिसमें लगभग 3० कवियों ने काव्य पाठ किया |
                 गोष्ठी में कविवर सूर्य प्रसाद  मिश्र हरिजन  कविता के तीन प्रकार का उल्लेख किया विवेचना में   मुख्य अतिथि डा श्याम गुप्त द्वारा  कथ्य शक्तियाँ अभिधा, लक्षणा  व व्यंजना का विवरण उदहारण सहित प्रस्तुत किया गया साथ ही कविता में वचन -बहुवचन/ एक वचन की विसंगतियों पर भी सभा का ध्यान आकृष्ट किया |



माँ सरस्वतीका माल्यार्पण -मुख्य अतिथि डा श्याम गुप्त , अध्यक्ष डा रंगनाथ मिश्र सत्य एवं विशिष्ट अतिथि कुमार तरल
संस्थाके अध्यक्ष डा योगेश गुप्त का काव्य पाठ

विशाल मिश्रा का काव्य पाठ
श्री कृष्ण द्विवेदी का काव्य पाठ





कुमार तरल काव्यपाठ करते हुए
विद्यासागर मिश्र का काव्यपाठ
 

शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2014

गुरुवासरीय काव्य-गोष्ठी का आयोजन ...डा श्याम गुप्त ....


                             ....कर्म की बाती,ज्ञान का घृत हो,प्रीति के दीप जलाओ...



               गुरुवासरीय काव्य-गोष्ठी का आयोजन

               माह के प्रत्येक गुरूवार को होने वाली ‘गुरुवासरीय काव्य-गोष्ठी’ का आयोजन गुरूवार,दि.०९-१०-२०१४ को डा श्याम गुप्त के निवास सुश्यानिदी , के-३४८, आशियाना, लखनऊ पर संपन्न हुआ | श्रीमती सुषमा गुप्ता द्वारा कवियों का स्वागत किया गया |
          वाणी वन्दना करते हुए डा श्याम गुप्त ने माँ सरस्वती से भारत की एवं सभी को  प्रसन्नता प्रदान करने की कृपा की आकांक्षा करते हुए माँ से विनय करते हुए कहा..
जय जय जयति सरस्वती माता,
हम सबको ऐसा वर दीजै ||
बढ़े हिन्द में नित प्रति विद्या,
विद्या बुद्धि कबहुं नहीं छीजै |

            संचालन सुप्रसिद्ध कवि व वरिष्ठ साहित्यकार डा रंगनाथ मिश्र ‘सत्य' द्वारा किया गया | डा श्याम गुप्त ने अपनी कविता ..’अपन-तुपन’ से गोष्ठी का प्रारम्भ करते हुए विभिन्न दार्शनिक, धार्मिक, वैदिक एवं सामयिक विषयों पर काव्य रचना सुनाते हुए बचपन का एक सुन्दर शब्द-चित्र प्रस्तुत किया ...
सारा क्रोध, गिले शिकवे,
काफूर होजाते थे ; और-
बाँहों में बाँह डाले,
फिर चल देते थे, खेलने-
अपन-तुपन |
 
 श्री उमेश दुबे जी ने माटी ...माँ धरती की महत्ता बताते हुए कहा .....
कोइ कहता माटी कंचन, कोई कहे अबीर,
मेरी माटी तो ममता है हरती सबकी पीर |.......
 
    डा अखिलेश ने ....‘वृद्ध भंवरे की बाँहों नवेली कली ‘ गीत गुनुगुनाया ...तो  बसन्त राम दीक्षित ने श्रृंगार गीत से गोष्ठी में रंग भरते हुए कहा ..‘सुरभित रस गंध की अनुभूति हूँ मैं’ गीत प्रस्तुत किया |
 
 कविवर रवीन्द्र अनुरागी ने सामयिक सत्य को प्रस्तुत करते हुए कहां ...
’मेरी कविता रस विहीन निष्ठुर भावों की...
जिसके छंद छंद में करूणा है,
असहनीय, भूखे प्यासे इंसानों की “

      कविवर रामदेव लाल ’विभोर ने संसाधन बचत पर लक्ष्य करते हुए परामर्श दिया -
फैशन रख दें ताक पर तजें व्यर्थ का खेल ,
समझ बूझ कर व्यय करें ,बिजली पानी तेल |...वहीं भक्त कवि कौशल किशोर जी ने --
......‘बड़े दयालू भोले शंकर उनका सुमिरन कर’ से भोलेनाथ की वन्दना की |

      आचार्य डा कृष्ण मोहन जी महाराज ने  हुंकार भरते हुए  उद्बोधन गीत --
‘हो रक्त वर्ण हुंकारों में, गीली होजाय दुलारों में, ...से गोष्ठी में जोश उत्पन्न किया | प्रथम बार आये हुए अतिथि श्रोता एडवोकेट श्री शिवभूषण तिवारी जी ने गोष्ठी अपना वक्तव्य देते हुए कि कविता के इन कथ्यों पर इन्सान चलें तो घर व समाज को स्वर्ग बनाया जा सकता है दो पंक्तियाँ प्रस्तुत कीं—
जीवन से जो कुछ पाया,
संतोष किया जीवन में |

       स्वागताध्यक्ष  श्रीमती सुषमा गुप्ता जी ने  दो सुन्दर गीत प्रस्तुत करते हुए .कहा..
‘चल रहे थे हम अकेले ,
एक सूनी राह पर |
तुम मिले साथी बने,
हर राह आसां होगई |

        डा रंगनाथ मिश्र सत्य ने राधा-कृष्ण, तुलसी–रत्ना व राम-गिलहरी के प्रेम को सुनाते हुए कहा....
‘श्रेष्ठ प्रेम राधाजी का राधे-श्याम कहिये ,
 इसलिए राधाजी की साधना को गहिये |
सब कष्ट दूर हों चक्रधारी की कृपा से ,
राधे-राधे, श्याम-श्याम, राधे-श्याम कहिये |

            
डा रंगनाथ मिश्र सत्य श्री उमेश दुबे का उनके जन्म-दिवस के उपलक्ष पर माल्यार्पण व साहित्य भेंट करते हुए

रवीन्द्र अनुरागी, बसंत राम दीक्षित एवं डा श्रीकृष्ण अखिलेश

डा श्याम गुप्त का काव्य पाठ

डा सत्य काव्य-पाठ करते हुए

डा कृष्णमोहन महाराजका काव्यपाठ

सुषमा जी का गीत



                                  सुषमा जी का गीत ...

              जलपान के उपरांत डा श्याम गुप्त द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत गोष्ठी का समापन हुआ |   

                                             डा श्याम गुप्त का काव्य पाठ --ज्ञान गंगा की ओर